Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलाईन के निर्माण की प्रगति, आलवेदर रोड परियोजना अन्तर्गत अउपग्रेडेशन की स्थिति की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। मंत्री वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल ने मंथन सभागार में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलाईन के निर्माण की प्रगति, आलवेदर रोड परियोजना अन्तर्गत अउपग्रेडेशन की स्थिति, परियोजना निर्माण से विधानसभा क्षेत्र के काश्तकारों की भूमि व संरचना अर्जन के सम्बन्ध में अधिग्रहण/प्रतिकर का विवरण स्थिति, नगर निकाय/नगरीय क्षेत्रों में आन्तरिक मार्गों का सुधार की स्थिति की समीक्षा करते हुए रेखीय विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्माण कार्यों से संभावित खतरे की जद में आने वाले क्षेत्रों का उप जिलाधिकारी एवं रेखीय कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण कराने हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया ताकि उक्त स्थल पर शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य किया जाए।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने निर्माणधीन योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए क्षेत्र में निर्माण के दौरान हुई क्षति पर त्वरित कार्यवाही न करने तथा जनमानस की समस्याओं का निस्तारण न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि खतरे के जद में आए क्षेत्र में तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराए जायें ताकि लोगों के भवन आदि सुरक्षित हो सकें। वहीं उन्होंने निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पैदल सम्पर्क मार्ग, लिंक मोटरमार्ग, को भी तत्काल सुगम बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा दीवार आदि का भी निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि भूस्खलन की खतरा न रहे।

मंत्री वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा सुबोध उनियाल ने जनपद प्रतिनिधियों द्वारा संज्ञान में लाई गई समस्या को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया, जबकि प्रतिकरण मुआवाजा आदि का लम्बित भुगतान कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

बैठक में सीपीएम ऋषिकेश रेलेव परियोजना अजीत सिंह यादव, जिलाधिकारी टिहरी गढवाल सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र नगर राजेन्द्र भण्डारी, आदि जनप्रतिनिधि एवं प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीतिशमणी त्रिपाटी, प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्र नगर अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी टिहरी रामजीशरण शर्मा, बीआरओ से दिनेश कुमार, आलवेदर से सुमित सौरव व पुरन सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!