Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सोमेश्वर विधानसभा पहुँच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी ग्रामवासियों की समस्यायें, जल्दी निस्तारण का दिया आश्वासन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2023, मंगलवार, सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। आज कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के स्याही देवी मंडल के विभिन्न ग्रामसभा पहुँची जहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत स्याही देवी मंडल के सकनियाकोट, भ्योगाड़, तीलौरा, ग्वालाकोट और ज्यूला ग्रामसभाओं का भ्रमण कर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। सर्वप्रथम इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व समस्त ग्रामवासियों का उन्हें विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जिताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनी जिनके जल्दी निस्तारण का आश्वासन दिया।

वही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी ग्रामवासियों के साथ सरकार की जनउपयोगी व कल्याणकारी योजनाओं को साझा किया। कैबिनेट मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा मां के समान है। पार्टी के लिए कार्यकर्ता निर्माण मूलमंत्र है। बूथ का कार्यकर्ता जन-जन की सोच बदल रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचायें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचे, जिसके लिए मीडिया व सोशल टीम की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। साथ ही कहा कि सरकार जनता के लिए अच्छे निर्णय ले रही है। इन निर्णयों के बारे में जनता को बताना भी है। सरकार व संगठन परस्पर समन्वय से जनता के बीच जाकर कार्य करेंगे। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिनके निस्तारण के लिए मंत्री रेखा आर्या ने सभी को आश्वस्त किया,साथ ही कहा कि वह सभी क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करना चाहती हैं कि जिस मातृभूमि ने मुझे सबकुछ दिया है उसके सर्वांगीण विकास हेतु वह कृतसंकल्पित हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य कृपाल नयाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, महामंत्री ललित तिवारी, स्याही देवी मंडल जिला उपाध्यक्ष गणेश जलाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जलाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष आनंद नेगी, एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश टम्टा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, हेम जोशी, गणेश आर्या, पप्पू मेहरा, भुवन जोशी सहित पार्टी कार्यकर्ता, मातृशक्ति और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!