Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

ये वर्ष उत्तराखण्ड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का वर्ष है- रेखा आर्या

नैनीताल। राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन, पृथक राज्य के लिए किए गए संघर्ष को नमन करने का दिन है। उन्होंने जोड़ा कि यह दिन हमें स्मरण करवाता है कि अपने उत्तराखंड को प्राप्त करने के लिए हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने कितना कुछ समर्पित किया और अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनकहा कि हम पूर्ण रूप से राज्य आंदोलनकारियों की आशानुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

इसके बाद रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऑनलाइन उद्बोधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर वर्चुअली दिया गए बधाई संदेश का भी श्रवण किया।

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बिना इस देवभूमि का कोई अस्तित्व नहीं है। पृथक राज्य की मांग के दौरान मुज़फ़्फ़रनगर, खटीमा, मसूरी गोली कांड जैसे तमाम ऐसी घटनाएं हैं जिनको सुन कर आज भी मन सिहर उठता है।

उन्होंने अपने संबोधन मे आगे जोड़ा कि हमारा उत्तराखंड आज अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। यह वर्ष उत्तराखंड के समग्र विकास को एक नए आयाम पर ले जाने का वर्ष है। ये वर्ष उत्तराखंड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूर्ण करने का वर्ष है। ये वर्ष नव संकल्प लेने और उनकी सिद्धि को सुनिश्चित करने का वर्ष है। ये वर्ष प्रगति की नई परिभाषा लिखने का वर्ष है। यह वर्ष ‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’ के निर्माण का वर्ष है।

मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी के दिए संदेश का ज़िक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे सख़्त और निर्णायक कदमों की प्रशंसा की है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता और नक़ल विरोधी क़ानून जैसे कई ऐसे निर्णायक फ़ैसले लिए हैं जिनसे प्रदेश के युवा और महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हो रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सतत विकास की रैंकिंग में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर आया है और हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के अनुरूप इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए प्रयासरत है।

प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का अपने संबोधन में ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों को राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी इतनी आसानी से नहीं मिलती, यह हमारी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज हमको राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी का गौरव प्राप्त हुआ है।

हमारी सरकार संकल्पित है कि उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ खेल भूमि के रूप मे भी विकसित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य, अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में, उन्नति की स्वर्णिम आभा से दीपित होगा।

संबोधन के उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने पशुपालन, उद्यान विभाग समेत विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगायी गई स्टॉल्स का निरीक्षण भी किया।

इस कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा मंडल समिति सदस्य के॰एल॰ आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, नगर मंत्री संतोष कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शीना मेहरा, राज्य आंदोलनकारी सहित ज़िलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह और ज़िला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!