Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को जन-जन तक पहुँचाने की कार्यकर्ताओ से की अपील

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से हमें मिलती है एक दिशा : रेखा आर्या

अटल जी के आदर्श व दिखाए गए मार्ग हमारे लिए करते हैं प्रेरणा का काम : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2022, रविवार, देहरादून। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तपोवन मण्डल के भगत सिंह कॉलोनी पहुँची जहाँ पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात संवाद कार्यक्रम को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ,पार्टी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता के साथ सुना।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के उद्बोधन को जन-जनतक पहुँचाने और उसके संकल्प की बात कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर भारत को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताईं। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता सहित देश की उपलब्धियों, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्द्धक बातों का उल्लेख किया, साथ ही कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी से पुनः सावधानी बरतने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात, समाज की बात की। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती भी है। उन्होंने कहा कि भले ही वह अब हमारे बीच नही हैं लेकिन फिर भी उनके आदर्श व दिखाए गए मार्ग हमारे लिए प्रेरणा का कार्य करते है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सभी से एहतियात बरतने की अपील की और कहा कि सभी लोग बूस्टर डोज अवश्य लगाए। कोरोना से डरने की बात नहीं है बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!