Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा, “त्रिस्तरीय पंचायतों को सशक्त करने के लिए हो रहे अनेक महत्वपूर्ण कार्य”

केन्द्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद विश्व में भारत की ताकत में कई गुणा वृद्धि हुई है : महाराज

आकश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2022, शनिवार, हरिद्वार। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भगेडी महावतपुर से भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती महक राणा के चुनाव प्रचार में शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की ताकत कई गुणा बढ़ी है।

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जनपद में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भगेडी महावतपुर से भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती महक राणा के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए जहाँ पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की मतदाताओं से अपील की वहीं उन्होने राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकारों द्वारा पंचायतों को सशक्त करने के लिए किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।

जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद विश्व में भारत की ताकत में कई गुणा वृद्धि हुई है। हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटेगी, लेकिन मोदी जी ने उसे हटा कर दिखाया। उन्होंने जिस अर्पिता से देश को आगे बढ़ाया और भारत के पक्ष को विश्व के समक्ष रखा वह काबिले तारीफ है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि जनपद में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के लिए मतदान होना है। हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि हम सही प्रत्याशी का चुनाव करें जो हमारे गाँव का समग्र विकास कर सके। यदि हम मतदान के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो विकास के लिए नहीं लड़ पायेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायतों को सशक्त करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। ग्रामीण जनता के काम तत्परता से हों इसके लिए हम शीघ्र ही न्याय पंचायत स्तर पर दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने जा रहे हैं। इसमें एकल खिड़की सिस्टम के तहत अनेक सुविधायें यहां उपलब्ध होंगी, जैसे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, निजी भवन निर्माण, अदेयता प्रमाण पत्र आदि की सुविधायें शामिल हैं। सरकार की योजना है कि प्रत्येक गाँव को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाए। प्रत्येक गाँव में कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली, शौचालय, पानी आदि की सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ-साथ हमारी सरकार अनेक महत्वपूर्ण कार्य करने जा रही है। इसलिए समस्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ध्यान से करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ग्रामीण विकास की अवधारणा को साकार करने में भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलायें।

चुनावी सभा के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष विकास पाल, कुवंरानी देवयानी, दिनेशानंद भारती, अतुल राणा, मनोज जखमोला, सुबोध शर्मा, अमन त्यागी और अशोक पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!