Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित स्थानीय होटल में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से ‘ दिव्य हिमगिरि ‘ द्वारा प्रकाशित उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन किया।

प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड के पौराणिक धर्म स्थलों पर आधारित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से ‘दिव्य हिमगिरि’ द्वारा प्रकाशित शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पर आधारित पुस्तकों का विमोचन किया। इन पुस्तकों में प्रदेश के धार्मिक स्थलों के बारे में उनकी पौराणिक महत्ता के विषय में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटक एवं यात्री चारधाम यात्रा के पश्चात अन्य पौराणिक धार्मिक स्थलों के दर्शनों के साथ-साथ उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें, इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सर्केटों की स्थापना की गई है। प्रकाशित पुस्तकों में शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किटों को शामिल कर धर्म स्थलों की संपूर्ण जानकारी दी गई है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट के अलावा विवेकानंद सर्किट, नरसिंह सर्किट, गोल्ज्यू सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, नवग्रह सर्किट, नागराजा सर्किट, हनुमान सर्किट एवं महासू देवता सर्किट प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य सर्किटों को विकसित करने पर भी काम चल रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के कारण उत्तराखंड की पूरे दुनिया में पहचान बन चुकी है। हमारी सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए चारधाम को एक स्मार्ट आध्यात्मिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर पुस्तकों के सम्पादक कुँवर राज अस्थाना, डॉ० राजेंद्र डोभाल, प्रेम कश्यप, डी.एस. मान, पी.एच. कोचर, राजकुमार पुरोहित, रफीक सिद्धकी, मोनिका जोशी, अकबर सिद्दीकी, राजीव वर्मा, डॉक्टर अश्वनी काम्बोज और विवेक चौहान आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!