Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर साधा निशाना, जानिए क्या कहा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना त्रिवेंद्र सरकार में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने और उनके कार्यकाल में हुए कार्यों पर अंगुली उठाने को लेकर श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत के मन की टीस नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब उजागर हुई है। डा. रावत ने इशारों ही इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि नीयत आदमी की सही होनी चाहिए। अगर हम जनहित में सही कार्य कर रहे हैं और उसमें कोई जबदरस्ती टांग अड़ाने की कोशिश करेगा तो प्रकृति न्याय करती है।

तीन हफ्ते पहले भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सबसे ज्यादा मुखर नजर आ रहे हैं। हालांकि, वह पूर्ववर्ती सरकार के दौरान भी बेबाक बयान देते रहे, मगर अब तो उन्होंने हमलावर अंदाज ही अख्तियार कर लिया है। पिछले दिनों गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने के त्रिवेंद्र सरकार के फैसले पर असहमति जता चुके हरक ने शुक्रवार को फिर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को निशाने पर लिया। रावत ने कहा, ‘हम कौन होते हैं किसी को कोई नुकसान पहुंचाने वाले। समय सबसे बड़ा बलवान है। घमंड तो रावण का भी नहीं रहा। यदि किसी में घमंड आ जाए तो वह बेवकूफी है। पद कोई घमंड करने के लिए नहीं है। यदि हम मंत्री बन गए तो घमंड करने के लिए नहीं बने, जनता की सेवा के लिए बने हैं। मंत्री बनने के बाद हमारा व्यवहार और अच्छा होना चाहिए। जो भी व्यक्ति अपनी पीड़ा लेकर आता है तो उसे अपनी पीड़ा समझकर हम कार्य करेंगे, तभी उसके साथ न्याय कर पाएंगे।’ उन्होंने कहा कि घमंड तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी नहीं रहा। मुख्यमंत्री रहते हुए जनता ने उन्हें दो-दो जगह से सबक सिखाया था। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रकृति के न्याय को नहीं समझ रहा है तो क्या किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री रावत ने एक सवाल पर कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उसके नेताओं के शब्दों में वजन है, वे जो बात कहते हैं, उसे निभाते हैं। इस क्रम में उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार में हम पांच मंत्री थे, हमें पार्टी ने सम्मान दिया।

इतना ही नहीं, त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक जीतकर आए थे, उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया तो सभी ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का व्यवहार कैसा था और वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का व्यवहार कैसा है, यह सभी जानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि समय सब देखता है। किसी को भी घमंड नहीं करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!