Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल के 38वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज ओएनजीसी सामुदायिक भवन में किशन नगर देहरादून के स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल के 38वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय के अध्यापकों शिक्षकों और अभिभावकों को वार्षिकोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज इस विद्यालय में 300 विद्यार्थी अध्ययनरत् हैं। यह विद्यालय समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा प्रदान करता है और इस सेवा में आज तक विद्यालय निरन्तर प्रयासरत रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय या संस्थान का वार्षिकोत्सव उसका आईना होता है। यह विद्यालय हर बच्चे को अच्छे संस्कार देता है और स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर कार्य करते हुए छात्रों को भी उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद कहते थे कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब आखिरी पायदान पर खड़ा व्यक्ति शिक्षित होगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अनेक प्रकार के की गतिविधियां होती है, जैसे ड्राइंग प्रतियोगिता, सस्वरती पाठ, नृत्य प्रतियोगिता, खेल गतिविधि आदि। उन्होंने कहा कि आज इस आधुनिक दौर में मान बिंदु और आदर्श बदल रहे है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बनना है तो विचारों और तकनीकी में बनें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा और चरित्र शिक्षा का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्कारों को जिंदा रखने की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय की सफलता और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर आरएसएस प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, कुलपति दून विश्वविद्यालय सुरेखा डंगवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, निर्वतमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अनिल गोयल, लक्ष्मी प्रसाद जयसवाल, प्रधानाचार्य विशाल जिंदल, मनीषा जिंदल नीरज मित्तल, नंदनी शर्मा, नन्द किशोर, मंजू कटारिया, सचिन गुप्ता सहित अध्यापकगण छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थिति रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!