Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 4वीं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया

भारत की ताकत इसकी समृद्ध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं में निहित है,और इस कार्यक्रम का आयोजन इसका सटीक उदाहरण है : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में नैशनल एजुकेशन विद्यालय संगठन समिति द्वारा आयोजित 4वीं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों से उनका परिचय भी प्राप्त किया। महोत्सव में कई राज्यों से पहुँचे छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी उपस्थित रही।

मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन के कहा वह कार्यक्रम में आकर स्वयं को गौरवांतित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड में पहली बार चौथे ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के प्रत्यक्षदर्शी बने हैं। मंत्री ने कहा भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (नेस्ट्स) और राज्य एकलव्य विद्यालय संगठन समिति (ईवीएसएस) के सहयोग से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में 22 राज्यों के 2200 से अधिक छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव अविश्वसनीय प्रतिभाओं और सांस्कृतिक संपदा का एक प्रमाण है। जिसे हमारे आदिवासी समुदाय खूबसूरती से प्रदर्शित करते हैं।मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश भर से इन युवा प्रतिभाओं को देहरादून शहर में विभिन्न प्रदर्शनों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी संस्कृतियों और परंपराओं को साझा करते हुए देखना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। यह आयोजन विविधता में एकता का उदाहरण है जो हमारे देश को परिभाषित करता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत की ताकत इसकी समृद्ध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं में निहित है,और इस कार्यक्रम का आयोजन इसका सटीक उदाहरण है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम न केवल अपनी सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं बल्कि आप जैसे युवा प्रतिभाओं को अपने कौशल दिखाने और अपनी पैतृक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा यह भारत की सांस्कृतिक संरचना में हमारे जनजातीय समुदायों के योगदान को पहचानने और स्वीकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री जोशी ने आयोजन समिति और इस आयोजन को जीवंत बनाने में शामिल सभी लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना भी की। उन्होंने कहा छात्रों और कलाकारों के इतने विविध समूह को एक छत के नीचे लाना एक उल्लेखनीय कार्य है। उन्होंने उत्सव के आयोजन में उनके अटूट समर्थन के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय, जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी और राज्य एकलव्य विद्यालय संगठन समिति के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया। मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य और निरंतर प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सांस्कृतिक महोत्सव में विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किया। इस दौरान महाराष्ट्र के स्कूली बच्चों सहित अन्य राज्यों के बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी का ऑटोग्राफ भी लिया।

इस अवसर पर निदेशक ट्राईबल वैलफेयर संजय टोलिया, अध्यक्ष बृजेश कुमार संत, स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार सोलंकी, एडिशनल डायरेक्टर योगेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!