Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर कैबिनेट मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी सहित कैबिनेट मंत्रीगणों को मिष्ठान खिलाकर दी बधाई

पीएम मोदी जिस भी जिम्मेदारी को मुख्यमंत्री धामी को सौंपते है, मुख्यमंत्री धामी अब तक उस पर खरे उतरते आए हैं : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 दिसम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रीगणों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद मिष्ठान खिलाकर मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ‘मोदी फैक्टर’ प्रमुख कारण रहा है। उन्होंने कहा कि तीन बड़े राज्यों में मिली जीत की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।

कैबिनेट मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी राजस्थान और मध्यप्रदेश में 9 विधानसभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनमें सभी पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस भी जिम्मेदारी को मुख्यमंत्री धामी को सौंपते है, धामीजी अब तक उस पर खरे उतरते आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जलवा अब दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।

डॉ० अग्रवाल ने कहा कि हमारे पीएम मोदी ने देश में चार जातियों नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार के उत्थान के लिए सदैव कार्य किया। कहा कि आज देश का युवा पीएम मोदी से उम्मीदें कर रहा है, यही कारण है कि तीनों बड़े राज्यों में जीत का आधार प्रथम बार वोट दे रहे युवाओं पर भी रहा। कहा कि युवाओं का मानना है कि बीजेपी की सरकार युवा हितैषी होती है। युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की बेटियों-बहनों के मन में एक नया विश्वास भाजपा सरकार में एक नई बुलंदी मिलने को लेकर जागा है। कहा कि आज महिलाओं का मानना है कि बीजेपी ही नारी सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की गारंटी है।

कैबिनेट मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि बीते दस सालों ने भाजपा की सरकार ने बुनियादी सुविधायें पहुँचाने के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया है। यही कारण रहा कि चुनाव में देश की बहन-बेटियों ने भाजपा की विजय की जिम्मेदारी उठाई।

इस दौरान मंत्री डॉ० अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री गणेश जोशी, वन मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!