Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने किया त्रिवेणीघाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल के स्थानान्तरण कार्य का शिलान्यास

विधायक मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित अपने आवास पर किये 213 लोगों को कुल 11 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2023, सोमवार, सोमेश्वर/अल्मोड़ा। आज कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा में त्रिवेणीघाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल के स्थानान्तरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इन दोनों ही कार्यों की कुल लागत क्रमशः रूपये 89.51 लाख व रूपये 15.84 लाख है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह कार्य कुल तीन भागों में बनकर पूरा होगा जिसमें स्नान हेतु घाट निर्माण,व्यू पॉइंट, कटाव रोकने हेतु सुरक्षा दीवार, कपड़े बदलने हेतु कमरा, बैठने हेतु कुर्सियां, महिला एवं पुरुषों के लिए शौचालय,90 मीटर पाथ वे, अंतिम क्रिया हेतु पूजा स्थल, शवदाह गृह सहित कई अन्य कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित ही त्रिवेणीघाट के सौंदर्यीकरण व लकड़ी टाल के स्थानांतरण होने से क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। साथ ही अधिकारियों को कार्य जल्दी पूर्ण करने और कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को लेकर सख्त हिदायत दी।

कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्रवासियों की बहुत लंबे समय से त्रिवेणीघाट के निर्माण व लकड़ी टाल के स्थानांतरण की माँग थी जिसे की अब जल्दी ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता को यहाँ निर्माण कार्य ना होने से पूर्व में जो समस्या आती थी, वह अब दूर होगी।

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सरकार की योजनाओं को सबके सामने रखा और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।कहा कि आज मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।

मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित अपने आवास पर किये आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित

अपने सोमेश्वर प्रवास के दौरान आज कैबिनेट व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपने आवास में आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। जहाँ कुल 213 लोगों को कुल 11 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि बांटी गई। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जरूरतमंदों, गरीबों, पीडितों की सहायता करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है, इसलिए जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। भाजपा सरकार जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रही है। इस दौरान लाभान्वित लोगों ने मंत्री रेखा आर्या और सरकार का आभार जताया।

इस अवसर पर तहसीलदार सोमेश्वर श्रीमती खुशबू पांडे, जिला मंत्री श्रीमती वंदना आर्या, पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लता पंत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष खड़ग सिंह नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर मेहरा, जिला कार्यकारणी सदस्य कैलाश बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, पूर्व मंडल महामंत्री उमेश मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, प्रमोद भंडारी, देवेंद्र जोशी, कुंवर बोरा, चंदन बोरा सहित विभागीय अधिकारीगण, पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!