Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता हरक सिंह को भायी राहुल गांधी की बात, वजह जानिए

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम भले ही सर्द हो, लेकिन कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की बेबाकी ने सियासी फिजां में गर्माहट घोल दी है। सोमवार को देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की और कहा कि राहुल का संयम और समय सबसे बड़ा हथियार संबंधी बयान उनके मन को छू गया। यही नहीं, सियासत में 28 साल से मंत्री पद से आगे न बढ़ पाने की पीड़ा उनकी जुबां पर छलकी तो यह भी कह गए कि अब वह किसी की परवाह किए बगैर आत्मसंतुष्टि को काम करेंगे। वह यहीं नहीं रुके और बोले, पिछले 18 साल में राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने यह कहने में भी गुरेज नहीं किया कि कई बार सच बोलने पर वह मुसीबत में फंस जाते हैं। हरक सिंह के तरकश से निकले इन शब्दबाणों के सियासी हलकों में कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

लंबे समय से चुप-चुप से चल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत सोमवार को कर्मचारियों के एक कार्यक्रम में पूरी रौ में दिखे। उन्होंने अपने अब तक के सियासी सफर से लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष पर भी बेबाकी से राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में रहने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान कि छोटे लोगों के लिए बड़ा काम करना है, उनके मन को छू गया था।

अब भाजपा में रहते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संयम और समय सबसे बड़ा हथियार संबंधी बयान उनके मन को भा गया। अब राहुल कुछ हद तक समझदार हो गए हैं। कांग्रेसियों को राहुल से सीख लेनी चाहिए। हालांकि, यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस वेंटिलेटर पर है और कितना भी बड़ा सर्जन उसे पुनर्जीवन नहीं दे सकता।

मैं तो 28 साल से मंत्री ही हूं 

डा.रावत ने खुद का प्रमोशन न होने का दर्द भी बयां किया। बोले, प्रदेश में पुलिस सिपाही चार प्रमोशन पाकर दारोगा बन गया, लेकिन मैं 1991 से कल्याण सिंह की सरकार से अब तक सिर्फ मंत्री ही हूं। अब लोग कहने लगे कि मंत्री रहते हुए क्या विरक्ति नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। अब आत्मसंतुष्टि के लिए काम करेंगे।

यह नेताओं व अफसरों की नाकामी 

डा.रावत ने 18 साल बाद भी राज्य का सही मायने में विकास न होने पर चिंता जताई और कहा कि यह नेताओं और अफसरों की नाकामी है। प्रदेश की नींव का ढांचा ऊपर से बड़ा और नीचे से छोटा कर दिया है। मैं सच कहता हूं तो कई बार मुसीबत में फंस जाता, लेकिन अब मुझे इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफसरों की फौज तो खड़ी कर दी गई है, मगर धरातल पर काम करने वालों की संख्या संकुचित हो गई है।

अपने लिए जायज, दूसरों के लिए जेल 

मंत्रियों विधायकों के वेतनभत्तों का जिक्र किए बगैर उन्होंने बेबाकी से कहा कि जब हमें अपने लिए करना होता तो सब कुछ जायज। नियम-कानून सब टूट जाते, मगर जब छोटे कर्मचारियों की बारी आती तो कलम डगमगा जाती। यदि नीयत साफ हो तो डरने वाली कोई बात नहीं होनी चाहिए। डॉ.रावत ने कहा कि वह अपने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहते हैं कि जनहित और विकास के मामले में जहां हाथ कांपता है, वह पत्रावली मेरे पास भेज दो मैं निर्णय लूंगा। जेल जाऊंगा तो मैं। यह निर्णय पार्टी को लेना है पौड़ी लोस सीट से दावेदारी के संबंध में उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी को करना है। पार्टी का आदेश होगा तो पालन किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!