Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2022, मंगलवार, लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विकास कार्य के आधा दर्जन से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। बैठक के दौरान सभी कैबिनेट तथा स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री मौजूद रहेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभागों की समीक्षा भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा उप चुनाव के बाद मंलगवार को पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक का आयोजन पहले लोक भवन में था, लेकिन बाद में स्थान परिवर्तित किया गया। आज की इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास, पर्यटन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इस बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्रियों को साथ उनके विभाग में चल रहे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंत्रियों के सौ दिनों के कामकाज की रिपोर्ट लेंगे। दिए गए लक्ष्य की समीक्षा करेंगे । सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही हर विभागों को दिन के काम का टारगेट दे रखा है।

स्थानीय निकाय केंद्रीयत राजस्व सेवा कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा से मुलाकात कर उन्हें सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल ने महिला कार्मिकों और जरूरतमंद राजस्व निरीक्षकों के तबादले उनकी मांग के अनुसार गृह जनपद में करने को कहा। इसके अलावा राजस्व निरीक्षकों को ग्रेड पे 2800 की जगह 4200 रुपये करने की मांग की गई है। केंद्रीयत सेवा के अंतर्गत आने वाले कार्य को अकेंद्रीयत संवर्ग से न लिया जाए। राजस्व निरीक्षकों की कर अधीक्षक के पदों पर पदोन्नति पहले की तरह पांच वर्ष में करने के आदेश जारी किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त मिश्रा, महामंत्री अभय प्रताप सिंह , अविनाश पाण्डेय, मोहजीब, निजाम खां और सलमान शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!