Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

[highlight]मैं आपको चार्ज करने आया हूँ : महाराज[/highlight]

  • मोटर मार्ग डामरीकरण जाँच के भी दिये आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गिले शिकवे भुलाकर पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का अनुरोध किया।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में संपन्न बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बैटरी मोबाइल को चार्च करती है उसी प्रकार वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। उनके दु:ख दर्द को सुनने आये हैं। कैबिनेट मंत्री महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी बात को सुना जायेगा। कार्यकर्ताओं का काम भी होगा और उनका सम्मान भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी वार्ता करवाई।

जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कार्य समिति में बोलते हुए कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके जहाँ एक ओर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी शुरूआत की है तो वहीं बड़े ठेकेदारों का एकाधिकार भी समाप्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई विभाग की भांति लोक निर्माण विभाग में भी वह ठेकों को छोटा करने के अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह इस प्रकार की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं कि पूर्व अनुभव के बिना भी विभाग में स्थानीय बेरोजगारों को काम मिल सके।

जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कहा कि हम कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान करेंगे और रोजगार की दृष्टि से स्थानीय लोगों को विभागों में छोटे-छोटे कार्य दिए जायेंगे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत चौथे चरण में 15 लाख टन से अधिक का खाद्यान्न नि:शुल्क वितरित किया गया है। इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन एवं पीएम मोदी हेल्थ कार्ड योजना के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अनेक विकास योजनायें संचालित की जा रही हैं।
केंद्र पोषित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “हर खेत को पानी” के 1589.00 लाख रूपये की लागत से चार कलस्टरों के अंतर्गत 57 सोलह एवं 149 विद्युत पंप सेट के निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान ऊर्जा, सुरक्षा उत्थान महाअभियान (कुसुम) के अंतर्गत प्रदेश के सभी डीजल पंप सैटों को सोलर में बदला जाएगा। इसके लिए भारत सरकार की ओर से 338 पम्पों को सोलर में बदलने की स्वीकृति के साथ साथ ₹ 15 करोड़ की धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार के लगभग डीजल पंप सेट स्थापित हैं। जिनको धीरे-धीरे सोलर पंप सेट में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे किसानों की कृषि लागत कम होने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता गाँव-गाँव, बूथ स्तर तक लोगों को योजनाओ की जानकारी देंगे और इनका लाभ लेंगे।

जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी अनिल शाही द्वारा वृत्त निवेदन एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारियाँ दी गई।

बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी ,अनूप सेमवाल, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चण्डी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कपरवान, वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण, वचन सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरला खण्डूरी, महाबीर पंवार, अध्यक्ष नगर पंचायत उखीमठ विजय राणा, अध्यक्ष केदारनाथ नगर पंचायत देवप्रकाश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुण बेंजवाल, मंडल अध्यक्ष तिलवारा सुमाड़ी, कुलबीर सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा : महाराज
मोटर मार्ग डामरीकरण जाँच के आदेश

जिला कार्यसमिति की बैठक के पश्चात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटक आवास गृह तिलवाड़ा में जिला स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक में निर्देश दिए कि अधिकारी मन लगाकर समयबद्ध कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री महाराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डूंगरी पंत-छातीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग की जाँच के साथ-साथ दो माह के भीतर सभी सड़कों के एस्टीमेट बनाकर शासनादेश करवाने के भी निर्देश दिए।

[box type=”shadow” ]भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न, बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने पार्टी की रीतिनीति और सरकार की उपलब्धियों के जरिये कार्यकर्ताओ में भरा जोश।

बैठक में पार्टी की परफॉर्मेंस और जनता के बीच बढ़ रही लोकप्रियता का लिया फीडबेक, दो सत्रों में पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव सहित भावी योजनाओं के क्रियान्वयन पर की गई चर्चा।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए उपस्थित अतिथियों व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन व स्वागत किया। जिले के प्रभारी अनिल शाही द्वारा जिला कार्यकारिणी व मण्डलों का कार्य विर्त लेते हुए पार्टी की गतिविधियों एवं भावी नियोजित कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वन किया कि मण्डल कार्यसमिति से लेकर बूथ स्तर तक सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचायेंगे, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र के सयोजकों को भी जिम्मेदारी दी जानी है। पार्टी संगठन को मजबूत करना है।[/box]

साभार :      निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!