Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को उपलब्ध कराये जायेंगे बुलेट प्रूफ वाहन : आइजीपी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, श्रीनगर। कश्मीर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। आतंकवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस हमले को अंजाम दिया। आतंकी जानते थे कि रोजाना बस में बैठ ये सुरक्षाकर्मी इसी रास्ते से गुजरते हैं। यही नहीं उन्होंने इस हमले को उस समय अंजाम दिया जब रोड ओपनिंग दल हटा लिए गए थे। परंतु मैं यह आतंकी संगठनों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारे जवानों पर हमला करने वाले आतंकवादी, जहां कहीं भी छुपे होंगे, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा। जल्द ही वे हमारे शिकंजे में होंगे। हमने उनकी पहचान कर ली है। इस हमले को तीन आतंकवादियों ने अंजाम दिया और इनमें दो पाकिस्तानी, जबकि एक स्थानीय आतंकी शामिल था। स्थानीय आतंकी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और जल्द ही पूरे समूह को खत्म कर दिया जाएगा।

श्रीनगर पंथाचौक आतंकी हमले में बलिदान होने वाले कांस्टेबल रमीज अहमद बाबा को श्रद्धांजलि देने के बाद आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि हमलावरों ने पहले से ही इलाके की रेकी कर इस हमले को अंजाम दिया। हमला तब हुआ जब सुरक्षाबलों के रोड ओपनिंग दलों को हटा लिया गया था। उनका मकसद पहले पुलिसकर्मियों को मारना फिर उनके हथियार लूटकर ले जाना था परंतु घायल होने केे बावजूद जवानों ने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया और उनके मकसद को नाकाम बना दिया। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी घायल भी हुआ है।

यह पूछने पर कि क्या हमलावरों के बारे में कोई सुराग मिला है, इस पर आइजीपी ने कहा कि हमले को अंजाम देने वाले कश्मीर टाइगर्स जो कि जैश-ए-मोहम्मद का ही एक अलग गुट है, के आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया कि तीन आतंकवादियों में से एक हमारे लोगों द्वारा जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया था, उसके खून के निशान पांपोर में मिले हैं। वहां से आतंकियों का यह समूह पुलवामा के त्राल भाग गया है। हमारे पास अन्य सुराग भी हैं। हम जल्द ही समूह का पता लगा लेंगे।

आइजीपी ने बताया कि पंथाचौक आतंकी हमले में अभी तक तीन जवान बलिदान दे चुके हैं, जबकि 11 जवानों का इलाज चल रहा है। पुलिस व सेना का एक संयुक्त दल समूह का पीछा कर रहा है। आइजीपी विजय कुमार ने बताया कि बस में पुलिस सशस्त्र बल की एआरपी 9 बटालियन के 25 पुलिसकर्मी बैठे हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!