Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

अनशन पर बैठी बीपीएड प्रशिक्षित ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खून से लिखी पाती

देहरादून। लंबे अर्से से प्राथमिक विद्यालय व इंटर कॉलेजों में नियुक्ति की मांग कर रहे बीपीएड/एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने अब आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाने का फैसला लिया है। पिछले छह दिन से अनशन पर बैठी बीपीएड प्रशिक्षित हंसा ने शनिवार को अपने रक्त से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

बीपीएड/एमपीएड बेरोजगार संगठन के बैनर तले प्राथमिक विद्यालय व प्रत्येक इंटर कॉलेजों में एनसीईआरटी की गाइडलाइन के तहत शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षितों का परेड ग्राउंड धरना स्थल पर छठे दिन भी बेमियादी अनशन जारी रहा। लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन ने मांगों को गंभीरता से नहीं लिया।

अनशन पर बैठी बीपीएड प्रशिक्षित के लिए मेडिकल टीम तक जांच के लिए उपलब्ध नहीं हुई है। आमरण अनशन कर रही हंसा ने शनिवार को विरोध स्वरूप अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद नियुक्ति न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक उनकी मांगों को सरकार अनसुना करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाएगी, तब तक आंदोलन नहीं थमेगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बेरोजगार एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी। इस अवसर पर हिमांशु राजपूत, जगदीश चंद्र, आलोक नैथानी, विजय राणा, अजरुन आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!