Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मनोरंजन

Box Office: ‘उरी’ की बंपर कमाई जारी, बनेगी साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के चौथे दिन वो कमाल कर दिया है, जो बहुत ही कम फिल्में कर पाती हैं। फिल्म को पहले दिन के मुकाबले चौथे दिन अधिक कलेक्शन मिला है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के चौथे दिन यानि इस सोमवार को 10  करोड़ 51 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने आठ करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी जबकि ट्रेड पंडितों ने तीन से चार करोड़ तक का अनुमान लगाया था। यानि पहले दिन के मुकाबले हफ़्ते के पहले वर्किंग डे पर भी उरी की कमाई में गिरावट की बजाय बढ़त रही है। हालांकि सोमवार को देश के कई सारे इलाकों में मकर संक्रांति और लोहड़ी की धूम रही और छुट्टी के चलते फिल्म को फ़ायदा हुआ है। फिल्म को अब तक करीब 46 करोड़ 24  लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। फिल्म पिछले साल की 100 करोड़ी फिल्मों स्त्री, राज़ी और बधाई हो से भी तेज़ी से कमाई कर रही है और पांचवे दिन के कलेक्शन के साथ 50 करोड़ पार कर लेगी l

उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वीकेंड में ये फिल्म 100 करोड़ रूपये के कलेक्शन को हासिल कर लेगी। ये साल की पहली फिल्म होगी। वैसे ये पुराना मिथक भी पहले ही टूट चुका है कि साल के पहले महीने में कोई फिल्म हिट नहीं होती। पिछले साल पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी और 300 करोड़ से अधिक की कमाई की।

फिल्म उरी को पहले वीकेंड में 35 करोड़ 73 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल है l एक सच्ची कहानी और देश प्रेम का जज़्बा दर्शकों को आकर्षित कर गया है।

विक्की कौशल को इसी फिल्म से उनके करियर का सोलो के रूप में अब तक सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन लगा, । वो नए जनरेशन के स्टार हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर की संजू में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।

उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l दस करोड़ से कम के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है । इस फिल्म में परेश रावल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रोल में हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!