Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
मनोरंजन

Box Office Collection: रजनी-अक्षय की 2.0 ने पहले दिन की इतनी कमाई

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ‘2.0’ ने तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है।

शंकर ने निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 के हिंदी वर्जन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की है l  ये हिंदी की ओरिजनल नहीं बल्कि डब फिल्मों की कैटेगरी में आती है l बाहुबली 2 हिंदी में डब थी जिसने पहले दिन 41 करोड़ रूपये की कमाई की थी l उससे पहले 1995 हमसे है मुकाबला और 1996 में फिल्म हिन्दुस्तानी ने हिंदी डब वर्जन में तगड़ा कलेक्शन किया था l

इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस से करीब 55 करोड़ रूपये की ओपनिंग मिली है l फिल्म नॉन-हॉलीडे को रिलीज़ हुई है और असली परीक्षा इस वीकेंड पर होगी, जिसमें चार दिन का कलेक्शन मिला कर 100 करोड़ हासिल करना चुनौती होगी l

फिल्म को चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2 करोड़ 64 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। फिल्म ने विजय स्टारर फिल्म सरकार के 2 करोड़ 37 लाख के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने पहले दिन 18 करोड़ 50 लाख रूपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है जबकि कर्णाटक से करीब 8 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई हुई है।

केरल में इस फिल्म की बड़ी ओपनिंग नहीं हुई है। फिल्म को पहले दिन चार करोड़ 13 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। इससे पहले केरल में सरकार ने छह करोड़ 60 लाख और मर्सल ने चार करोड़ 65 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।

निर्देशक शंकर षड्मुघम की साल एक अक्टूबर 2010 को तमिल में इंथिरन नाम से एक फिल्म रिलीज़ हुई थी। हिंदी में उसका नाम रोबोट दिया गया। ये उसका दूसरा भाग है। 2.0… में रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है। रोबोट की इस कहानी में अबकि आने वाले दिनों में मोबाइल फोन से होने वाले ख़तरे को बताया गया है। करीब दो घंटा और 28 मिनट की रनिंग टाइम के साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रूपये का खर्च आया है। ये भारत की सबसे महंगी है। फिल्म 2.0 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज़ किया गया और करीब दस भाषाओं में फिल्म का डबिंग वर्जन भी है।

फिल्म 2.0 को 6600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। इनमें हिंदी में 3500, तमिल में 2500 और तेलुगु में 600 स्क्रीन्स हैं। ओवरसीज़ को मिलाकर ये संख्या करीब 10500 है । ये फिल्म पहले 2017 में दिवाली के मौके पर आने वाली थी फिर से इस साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज़ करने की योजना बनाई गई लेकिन काम पूरा नहीं हुआ।

साल 2010 में 2.0 का पहला भाग हिंदी में रोबोट के रूप में रिलीज़ हुआ था जिसने हिंदी 23 करोड़ 84 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। सभी वर्जन को मिला कर ग्रॉस कलेक्शन 162 करोड़ रूपये हुआ था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में 54 लोकेशंस पर रिलीज़ हुई 2. 0 को वहां पहले दिन 168,287 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानि एक करोड़ 17 लाख रूपये मिले हैं। न्यूज़ीलैंड की 19 स्क्रीन्स से 11 लाख 85 हजार रूपये हासिल हुए हैं l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!