Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

Box Office: अजय देवगन ने किया 150 करोड़ का टोटल धमाल, लुका छुपी भी सैकड़े की तैयारी में

मुंबई। अजय देवगन ने एक बार फिर साबित किया है कि वो एक्शन के साथ कॉमेडी में भी उतनी ही दखल रखते हैं और इसका बड़ा सबूत ये भी है कि उनकी फिल्म टोटल धमाल ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 24 दिनों में 150 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है l

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर स्टारर टोटल धमाल ने अपनी रिलीज़ के 24 वें दिन 2 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया है और  फिल्म को अब तक कुल 150  करोड़ 76 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है l ये फिल्म इस वीकेंड में तेज़ी से पिकअप की है l

टोटल धमाल को पहले हफ़्ते में 94 करोड़ 55 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 38 करोड़ पांच लाख रूपये की कमाई की थी तीसरे हफ़्ते में फिल्म ने 13 करोड़ 11 लाख रूपये जोड़े l इस चौथे वीकेंड में भी फिल्म को पांच करोड़ पांच लाख रूपये मिले हैं l

अजय देवगन के लिए ये एक बड़ा रिकॉर्ड है l उनकी गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और रेड ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था l अब इस फिल्म ने 150 करोड़ रूपये की कमाई की है l

साल 2007 में धमाल बनी थी और बाद में उसका सीक्वल डबल धमाल भी बनाया गया था। इस बार धमाल को टोटल करने में करीब 90 से 100 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं l फिल्म को देश में शुरुआत में 3700 और ओवरसीज़ में 786 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री भी हैं और साथ में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, बमन ईरानी और पितोबाश भी l इस बार 50 करोड़ रूपये के लिए सारी भागदौड़ हुई है l सिनेमा के परदे पर अपने अभिनय से दिलों को लूटने वाली बॉलीवुड की दिलकश जोड़ी यानि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने करीब 17 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की है l

उधर बिना शादी के साथ रहने की कहानी पर बनी कार्तिक आर्यन और कृति सनोन की फिल्म लुका छुपी ने अपनी रिलीज़ का तीसरा वीकेंड पूरा करने के साथ 80 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है l

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी लुका छुपी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के 17 वें दिन 3 करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन किया है l फिल्म की कुल कमाई अब 82 करोड़ 51 लाख रूपये हो गई है l ये फिल्म अब भी युवाओं की पसंद बनी हुई है l लुका छुपी ने पहले दिन 8 करोड़ एक लाख रूपये का कलेक्शन किया था l फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 32 करोड़ 13 लाख रूपये का कलेक्शन किया । पहले हफ़्ते में 53 करोड़ 70 लाख रूपये जोड़े और दूसरे हफ़्ते में 21 करोड़ 54 लाख रूपये l फिल्म को तीसरे वीकेंड में 7 करोड़ 27 लाख रूपये की कमाई हुई है l

कार्तिक और कृति यंग जनरेशन के स्टार्स हैं और कहानी भी आजकल छोटे शहरों की ही पसंद की जा रही है इसलिए इस फिल्म की कमाई अच्छी रही l इस फिल्म को देश भर में शुरुआत में 2100 और विदेशों में 407 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गयाl फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी हैं l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!