Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

सेहत और खूबसूरती दोनों बरकरार रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

सही और बैलेंस डाइट लेकर न सिर्फ आप अच्छी सेहत पा सकते हैं बल्कि इसके साथ ही खूबसूरत स्किन भी। वैसे न्यूट्रिशन से भरपूर चीज़ें लेने का असर कुछ ही दिनों में नजर आने लगता है। तो किन चीज़ों को डाइट में शामिल करके पा सकते हैं खूबसूरती और सेहत दोनों एक साथ, जानेंगे इसके बारे में….

मिलेगा दाग-धब्बों से छुटकारा : शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकालने के लिए पानी से बेहतरीन कुछ हो ही नहीं सकता। लेकिन पानी के साथ-साथ ऐसी चीज़ों का सेवन भी करें जिसमें पानी की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। जिसमें आप फ्रूट और वेजिटेबल जूस, नारियल पानी, सूप जैसी चीज़ें शामिल कर सकती हैं। पानी की भरपूर मात्रा बॉडी को हाइड्रेट रखती है और डिटॉक्सीफिकेशन होने से किसी तरह के दाग-धब्बे नहीं होते।

ग्लो करेगी स्किन : फ्रूट्स और वेजिटेबल्स डाइट का जरूरी हिस्सा होने चाहिए। इनमें कई सारे न्यूट्रिशन जैसे बीटा कैरोटिन, विटमिन सी और विटमिन ई पाए जाते हैं, जो त्वचा को बेहतर बनाने वाले महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। एवोकैडो बेहतरीन ब्यूटी बूस्टर है। जिसमें विटमिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

पाएं झुर्रियों से निजात : एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। जिससे चेहरा खिला-खिला और जवां नजर आता है। झुर्रियों से बचने के लिए ब्लैक बेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्ल्यू बेरी, क्रैनबेरी का सेवन करें।

बनाएं रूखी त्वचा को सॉफ्ट : विटमिन ई और जिंक रूखी त्वचा को नमी और कांति प्रदान करते हैं। यह सी फूड, एवोकैडो, मेवे व राजमा, फ्लेक्स सीड, सोयाबीन, लोबिया में पाए जाते हैं। ओमेगा 3 फैट्स सिर्फ मछली जैसे सालमन में पाए जाते हैं, जो त्वचा की खोई हुई नमी को लौटाता है।

जानें रेशमी बालों का राज : बालों में चमक लाने और उसे बरकरार रखने के लिए अपनी डाइट में विटमिन बी 7 से भरपूर चीजें शामिल करें, जिसे बायोटिन के नाम से भी जाना जाता है। जिसके लिए अंडे की जर्दी, लीवर और मूंगफली हैं बेहतरीन। एवोकैडो और फिश में जरूरी फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं और उनकी खोई हुई चमक वापस लौटाते हैं।

मजबूत होंगे नाखून : अगर आपके भोजन में आयरन की कमी है तो आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं। साथ ही उनमें धारियां भी नजर आती हैं। अगर ऐसा है तो अपने आहार में आयरन की मात्रा बढ़ाएं। इसके लिए हरी सब्जियां, मेवे, राजमा, फ्लेक्स सीड, सोयाबीन, लोबिया और रेड मीट का सेवन करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!