Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

प्रसव पीड़ा पर गर्भवती को बस से उतारा, सड़क पर बच्चा जना

रुद्रप्रयाग। एंबुलेंस न मिलने पर गढ़वाल मंडल ऑपरेटर्स यूनियन की बस में सवार होकर हायर सेंटर श्रीनगर जा रही महिला को सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर रास्ते में उतार दिया गया। उसके पति की कॉल पर आपातकालीन सेवा 108 के पहुंचने से पहले महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दे दिया। कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। महिला को उपचार के लिए रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ, गोपेश्वर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि गर्भवती के परिजनों ने एंबुलेंस की मांग नहीं की थी।

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना चमोली जिले के घाट ब्लाक क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ हुई। घुनी गांव निवासी मोहन सिंह की 32 वर्षीय पत्नी नंदी देवी को प्रसव पीड़ा के चलते जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे देर शाम हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

डाक्टरों के अनुसार जांच में बच्चे की धड़कन कम होना पाया गया। जिला अस्पताल से एम्बुलेंस न मिलने पर पति उसे लेकर  जीएमओयू की बस से बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रवाना हुआ।

इस बीच, रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू के निकट नंदी को तेज प्रसव पीड़ा हुई। वह कराहने लगी। आरोप है कि इस पर चालक ने उसे बस से उतार दिया। सवारियों ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

जहां पर बस चालक ने गर्भवती को उतारा, वहां से रुद्रप्रयाग शहर की दूरी चार किलोमीटर थी। महिला के पति ने आपातकालीन सेवा 108 को बुलाया, लेकिन जब तक वह आती, महिला को सड़क किनारे ही प्रसव हो गया। उपचार न मिलने से उसकी और बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, कुछ देर बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया।

इस बीच जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से पहुंची एंबुलेंस में महिला को उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डीवीएस रावत ने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है।

दूसरी तरफ, चमोली के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नंदी देवी के परीक्षण के बाद उसे हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई थी। पीड़िता की तरफ से वाहन की मांग नहीं की गई। इसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!