Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्ड

श्री बद्री-केदार दर्शन को पहुँची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

आकश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 24 सितम्बर 2024, श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। बालीवुड अभिनेत्री व मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने पारिवारिक सदस्यों के साथ श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की हेतु भी कहा। मंगलवार प्रात: बालीवुड अभिनेत्री पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंची मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की ,भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ पिता मनवर रौतेला, माता मीरा रौतेला व भाई यशराज रौतेला भी थे।

पूजा-अर्चना पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बालीवुड अभिनेत्री तथा परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची।

मंदिर में दर्शन पश्चात प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड अभिनेत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर बालीवुड अभिनेत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए।इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी रविंद्र भट्ट,तीर्थ पुरोहित मौनू पंचभैया, जेई गिरीश रावत, डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कोटद्वार की मूल निवासी बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने “सिंह साब द ग्रेट” “सनम रे”सहित कई फिल्मों तथा धारावाहिकों में अभिनय किया है इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!