Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

सिद्धार्थ शुक्ला को उनके 41वें जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने किया याद

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ दिसम्बर २०२१, सोमवार, मुम्बई। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक निधन ने फैंस सहित टीवी और बॉलीवुड सितारों को भी हिलाकर रख दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला के बहुत से फैंस अभी तक भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया के जरिए याद करते रहते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन 12 दिसंबर को होता है।

रविवार को उनका 41वां जन्मदिन था। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस और उनके करीबी दोस्तों ने उन्हें याद किया। बिग बॉस 15 के होस्ट और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को उनके 41वें जन्मदिन पर याद किया है। बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता को याद किया और उनको भावुक होकर खास श्रद्धांजलि भी दी।

सलमान खान ने शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला को यह करते हुए कहा, ‘आज बिग बॉस के उस विनर का बर्थडे है जो हमारे साथ नहीं रहा।’ इसके बाद शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी यादों को वीडियो के जरिए दिखाया गया। वीडियो के बाद सलमान खान दिवंगत अभिनेता के लिए कहा, ‘हमेशा एक सा रहने वाला सिद्धार्थ शुक्ला। तुम हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए दोस्त। आपको याद कर रहा हूं और इस खास दिन की बधाई दे रहा है। और आज का एपिसोड आपके नाम।’

सलमान खान के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला को उनके जन्मदिन पर और भी कई टीवी सितारों ने याद किया और उनके लिए खास पोस्ट लिखा। सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे करीबी दोस्त और अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी सोशल मीडिया के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया था। शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन के मौके पर उनकी एक एडिटिड तस्वीर शेयर की थी।

इस तस्वीर में सिद्धार्थ शुक्ला एंजिल के पंखों में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने हार्ट का इमोजी बनाया है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की यह तस्वीर तेजी से वायरल हुई। दिवंगत अभिनेता और शहनाज गिल के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद किया। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को अचानक ही निधन हो गया। जिसके बाद उनके फैंस और उनके करीबी सभी टूट चुके थे। सिद्धार्थ का निधन 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!