Breaking News :
>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले>>क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
उत्तराखण्ड

गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद

शिवपुरी में मिला लापता आशीष जैन का शव

ऋषिकेश। कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव घटना के पांच दिन बाद शिवपुरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिला।

छह जून को कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप गंगा नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद नदी के तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बचाव एवं खोज अभियान शुरू किया गया। डूबे व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय आशीष जैन निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी।

युवक की तलाश में एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने पिछले कई दिनों तक नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। टीमों ने मोटरबोट, विशेष उपकरणों और आधुनिक खोज तकनीकों की मदद से लगातार अभियान जारी रखा।

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान शिवपुरी क्षेत्र में एक शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालकर पहचान कराई गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आशीष जैन के रूप में की।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा नदी में लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए भी अभियान लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से नदी किनारे और राफ्टिंग क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!