Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया गया, सरकार कर रही है मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार, लखनऊ। कोरोना वायरस से उबरने वालों कुछ लोगों के ब्लैक फंगस की चपेट में आने के मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर हो गई है। टीम-9 के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग इस प्रक्रिया की कार्रवाई में जुट गया है।

कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड की तर्ज पर प्रदेश में ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी घोषित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस का आदेश आज ही जारी कर लागू करा दिया जाए। ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों को इसे महामारी घोषित करने का निर्देश दे चुकी है। ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों को निर्देश दिए थे कि वह चाहें तो इसे महामारी घोषित कर सकते हैं। प्रदेश में अभी ब्लैक फंगस के 289 मरीज हैं। ऐसे में इसे कोरोना की तरह महामारी न घोषित कर महामारी अधिनियम 1897 के तहत अधिसूचित बीमारी घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस की दवा की कालाबाजारी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की समिति की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार प्रदेश में ब्लैक फंगस के सभी मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसकी दवा का भी पर्याप्त मात्रा में इंतजाम किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जिलों में यह दवाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री को बताया गया कि ब्लैक फंगस के इलाज की दवाएं हर जिले में उपलब्ध करा दी गई हैं। निजी अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज करा रहे रोगी भी संबंधित मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर दवा प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों व निजी चिकित्सालयों में ब्लैक फंगस का इलाज करा रहे रोगियों की पूरी केस हिस्ट्री और लाइन ऑफ ट्रीटमेंट की जानकारी प्राप्त कर विशेषज्ञों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि इस बीमारी के इलाज की कारगर रणनीति अपनाई जा सके।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग प्रक्रिया में लग गया है। उत्तर प्रदेश में पोस्ट कोविड अवस्था में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या काफी बढ़ रही है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप प्रदेश इससे संक्रमित सभी के लिए समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी (महामारी) घोषित किया जाए। इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर प्रभावी करा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोरोना वायरस संक्रमण की तरह अधिसूचित बीमारी घोषित करने के बाद अब ब्लैक फंगस के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण और चिकित्सा तंत्र पर फोकस करें।

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. डीएस नेगी ने बताया कि ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी घोषित करने के बाद अब हर मरीज का ब्योरा शासन को देना अनिवार्य होगा। प्रत्येक अस्पताल मरीजों की सूचना शासन को देंगे। दरअसल, कोरोना की तरह यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैल रही। ऐसे में इसे अधिसूचित बीमारी घोषित किया गया है। उधर, शुक्रवार को टीम 9 के साथ बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की समिति की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार प्रदेश में ब्लैक फंगस के सभी मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसकी दवा का भी पर्याप्त मात्रा में इंतजाम किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जिलों में यह दवाएं उपलब्ध हों।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!