Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कर्मियों के विनियमितीकरण की घोषणा किये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बीकेटीसी अस्थायी कार्मिकों के वन टाइम सेटमेंट के तहत विनियमिती करण की घोषणा किये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है कहा कि अस्थायी कार्मिकों के विनियमितीकरण से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी तथा कर्मचारियों का भविष्य भी मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सुरक्षित हो गया है। वही अस्थायी कार्मिकों में भी खुशी की लहर है।

अगस्त्यमुनि ( रूद्रप्रयाग) में आयोजित मुख्य के लखपति दीदी कार्यक्रम जनसभा में अन्य घोषणाओं के साथ बीकेटीसी के कर्मचारियों के विनियमितिकरण की भी घोषणा हुई। इससे पूर्व 28 सितंबर को बीकेटीसी अध्यक्ष ने अस्थायी कार्मिकों के वन टाइम सेटमेंट हेतु पत्र मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंप कर अनुरोध किया था।

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन तथा सुधार किये पहली बार मंदिरों का संरक्षण जीर्णोद्धार, कर्मचारी सेवा नियमावली , कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड सुविधा, अस्थायी कार्मिकों के लिए ईपीएफ सुविधा तथा विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं में सुधार सहित कर्मचारियों तथा तीर्थ यात्रियों के कल्याण हेतु कार्य हुए।

विगत 28 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौपे पत्र में बीकेटीसी अध्यक्ष ने अनुरोध किया था कि श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धामों में विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं/तीर्थयात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है, जो कि यात्राकाल के प्रारंभ से ही आतिथि तक 10-12 लाख से अधिक हो चुकी है। श्री बदरीनाथ मंदिर अधिनियम 1939 की धारा 23 के अनुसार मंदिर समिति के मुख्य दायित्वों में यात्रियों को दर्शन एवं पूजा के अतिरिक्त स्थगन हेतु आवासीय व्यवस्था उपलब्ध करवाना है, जिस कम में ऋषिकेश-बदरीनाथ-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य पड़ावों पर समिति के यात्री विश्राम गृह निर्मित हैं, जिनका प्रबंधन मंदिर समिति द्वारा किया जाता है। उक्त विश्राम गृहों में तीर्थ यात्रियों को न्यूनतम दर पर आवासीय व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है।

वर्ष 2013 से पूर्व श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ में सीमित संख्या में यात्रियों का आवागमन होता था। वर्ष 2019 के बाद दोनों धामों में यात्रियों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है और भविष्य में और अधिक वृद्धि होने की पूर्ण सम्भावना है। ऐसी स्थिति में समिति के विश्राम गृहों को और अधिक सुदृढ़ किया जाना आवश्यक होगा। उक्त के कम में यह भी उल्लेख करना है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अंतर्गत मुख्य मंदिरों के अतिरिक्त 45 अन्य सहवर्ती मंदिर हैं, जिनका सम्पूर्ण प्रबन्धन मंदिर समिति द्वारा किया जाता है। इन सहवर्ती मंदिरों में दर्शन हेतु बढ़ रही श्रद्धालुओं/तीर्थयात्रियों की संख्या को व्यवस्थित करने एवं सुलभ दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने के दृष्टिगत मंदिर समिति द्वारा नियत वेतन पर अस्थाई कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्त श्री धामों में श्रद्धालुओं/तीर्थयात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने सहित सभी श्रद्धालुओं/तीर्थयात्रियों की सुलभ पूजा एवं दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु मंदिर समिति द्वारा अस्थाई कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। कहा कि वर्तमान में मंदिर समिति के अंतर्गत श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ अधिष्ठान सहित 45 सहवर्ती मंदिरों, 01 आयुर्वेदिक फार्मेसी विद्यालय एवं 08 संस्कृत महाविद्यालय/विद्यालयों आदि में लिपिक/शैक्षिक/शिक्षणेत्तर / चतुर्थ श्रेणी-प्रकृति से संबंधित कार्यों हेतु नियत वेतन पर कुल 388 अस्थाई कार्मिक नियुक्त हैं, जो कि अल्प वेतन पर 15-20 वर्षों से कार्यरत हैं। मंदिर समिति द्वारा समय-समय पर आवश्यकता के दृष्टिगत उक्त कार्मिकों को नियत वेतन पर नियुक्त किया गया। उक्त कार्मिक विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अपने पदीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं।

इन कार्मिकों के भविष्यगत् परिस्थितियों एवं हितों को सुरक्षित करने के दृष्टिगत मंदिर समिति की दिनांक 06 जनवरी 2024 को संपन्न हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव संख्या 02 के द्वारा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में कार्यरत अस्थाई कार्मिकों के वन टाइम सेटलमेंट करते हुए उनके विनियमितिकरण हेतु प्रस्ताव शासन को संदर्भित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। वहीं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अस्थायी कर्मचारियों ने मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!