Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी : महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 5 मई 2024, देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35-ए समाप्त करने और 500 साल पुराने अयोध्या विवाद को सुलझा कर वहां भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण करवाने के अलावा राजनीतिक, कूटनीतिक मामलों में दुनिया को भारत का लोहा मनवा कर एक शक्तिशाली लीडर होने का एहसास करवाया है। आज प्रत्येक भारतवासी को इस बात का गर्व है कि उनका लीडर नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर लीडरों में से एक हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्य प्रदेश स्थित विदिशा लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में विदिशा शहर में रविवार को आयोजित विशाल रोड शो के पश्चात आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर मौकों पर अपनी छवि को बदलकर नई पहचान स्थापित करने वाले बड़े जनाधार वाले नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान किसी परिचय के मौहताज नहीं है। पांव-पांव वाले भैया और मामा को आज हर देशवासी जानता है।

भाजपा के स्टार प्रचारक महाराज ने कहा कि विदिशा से अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाले शिवराज तीन दशक के बाद एक बार फिर से विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। 1991 में उन्होंने पहली बार विदिशा से लोकसभा का चुनाव जीता था। तब उनकी छवि पांव-पांव वाले भैया की थी। मगर 2005 में जब वे पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो अपने काम की बदौलत उनको एक नई पहचान मिली। उनकी लाडली लक्ष्मी जैसी योजना से मध्यप्रदेश राज्य की देश में एक अलग पहचान बनी। बाद में कई राज्यों ने उनकी इस योजना को अलग-अलग नामों से लागू किया। शिवराज ने प्रदेश में महिला केंद्रित कई योजनाओं की शुरुआत की। बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं ने उन्हें मामा के रूप में नई पहचान दी। इसलिए ऐसे विशाल व्यक्तित्व को हमें भारी मतों से विजयी बनाना है।

उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यह मात्र संकल्प पत्र ही नहीं है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी का भी दस्तावेज है। मोदी सरकार ने अब तक देश की गरीब जनता के लिए चार करोड पक्के घर बनाकर दिये हैं और अब हमने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से तीन करोड घर और बनाने का संकल्प लिया है। हम अपने संकल्प पत्र के माध्यम से रेलवे में नई पटरियां, नई बन्दे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों और विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की गारंटी देते है।

रोड़ शो और जनसभा के दौरान जिला अध्यक्ष (विसिधा) राकेश जादौन, जिला अध्यक्ष (भोपाल) सुमित पचोरी, लोकसभा प्रभारी सीताराम यादव, लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!