Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में भाजपा का चुनावी रथ सरपट दौड़ा – अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पर भारी पड़ी भाजपा

उत्तराखंड में भाजपा का चुनावी रथ सरपट दौड़ रहा है। पंचायत चुनावों में भी भाजपा अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पर भारी पड़ी। नगर निकाय चुनाव में पहले ही परचम फहरा चुकी भाजपा के हौसले अब पंचायत चुनाव में भी जोरदार जीत के बाद सातवें आसमान पर हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सासद अजय भट्ट ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पांचों लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराने के बाद उत्तराखंड में भाजपा हर चुनावी मोर्चा फतह करती जा रही है।

वर्ष 2017 में 70 में 57 सीटों पर एतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी पार्टी पिछले साल संपन्न निकाय चुनाव में भी अव्वल रही थी। फिर इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार पांचों लोकसभा सीटों पर कब्जा कायम रखा।

अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी धाक जमा ली है। हालांकि पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते लेकिन क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों पर पार्टियां समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारती हैं।

हरिद्वार को छोड़ शेष 12 जिलों के 89 विकासखंडों में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा ने 53 क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों पर काबिज होने का दावा किया, जबकि कांग्रेस का दावा 28 का रहा। 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों में से चार पर पहले ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे और गुरुवार को हुए मतदान में भाजपा ने शेष आठ में से पांच जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर कब्जा जमाया।

इस तरह भाजपा के खाते में नौ जिला पंचायत अध्यक्ष पद आए। कांग्रेस के हिस्से में तीन जिला पंचायत अध्यक्ष पद आए। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जोरदार जीत से पार्टी गदगद है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस जीत पर कहा कि प्रदेश में भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायतों में अपना परचम फहरा कर इतिहास रचा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा ने 75 प्रतिशत में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष से पूर्व क्षेत्र पंचायत व ग्राम स्तरीय चुनाव में भी भाजपा को भारी सफलता मिली। इससे यह साफ हो गया है कि जनता का भाजपा पर पूरा विश्वास है और उसने काग्रेस सहित पूरे विपक्ष को नकार दिया है। उन्होंने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर विजयी सभी प्रत्याशियों को बधाई दी और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!