Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महिलाओं की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिली भाजपा नेत्री ऋतु मित्रा, सौंपा माँग पत्र

  • फूलों के बुके की जगह भेंट की पुस्तक।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ऋतु मित्रा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। उन्होंने सफल दिल्ली दौरे की बधाई देने के साथ ही सीएम धामी को उनके पिता डॉक्टर आरके वर्मा द्वारा देहरादून के स्वतंत्र संग्राम का इतिहास पर रचित पुस्तक भेँट की। इस मौके पर उन्होंने महिला समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी CM धामी को सौंपा।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ऋतु मित्रा ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि प्रदेश सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और महिला सशक्तीकरण को लेकर सराहनीय प्रयास कर रही है। बेटियों को भी आगे बढ़ने के समुचित अवसर मिल रहे हैं। इसके बावजूद मैं आपका ध्यान महिलाओं विशेषकर एकल, अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं और बेटियों की समस्याओं के प्रति आकर्षित करना चाहती हूं।

उन्होंने कहा अलग राज्य के गठन में मातृशक्ति का अहम योगदान है। इसके बावजूद राज्य गठन के बाद से आज तक प्रदेश में महिला नीति नहीं बनी। ग्रामीण महिलाओं के लिए जीवन स्तर को उठाने और हाशिए पर छूट गयी महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए महिला नीति बहुत जरूरी है। महिला नीति होने से पढ़ाई, कौशल विकास, रोजगार और महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ऋतु मित्रा ने कहा प्रदेश में पिछले 20 में एकल महिलाओं यानी स्वयंसिद्धा के लिए किसी भी सरकार ने उनकी आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य के स्तर पर कोई सर्वे नहीं किया कि उनका जीवन कैसे गुजर बसर हो रही हैं। एकल महिलाओं के लिए सरकार सर्वे करे और सुनिश्चित करें कि एकल महिलाओं की अनदेखी न हो।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ऋतु मित्रा ने कहा गरीबी और विपन्नता के कारण प्रदेश में हजारों बालिकाओं को स्कूली शिक्षा बीच में ही छोड़नी पड़ती है। ड्रापआउट छात्राओं को दोबारा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार पहल करे।

उन्होंने सुझाव दिया पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा एक कठिन चुनौती है। इंटर कालेज में भी कई समस्याएं हैं। मसलन यदि इंटर कालेज है तो उसमें साइंस नहीं है। ऐसे में यदि बालिका को साइंस लेनी है तो भी उसे आट्र्स ही लेनी पड़ती है। ऐसे ही यदि उच्च शिक्षा हासिल करनी है तो उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता है। यदि इन बालिकाओं के लिए ब्लाक स्तर पर डिस्टेंस लर्निंग सेंटर की व्यवस्था हो जाएं तो वो अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!