Breaking News :
>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पश्चिम बंगाल में अमित शाह के दौरे के बीच भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, गृह मंत्री जायेंगे मृतक के घर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, कोलकाता। बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बंगाल दौरे के बीच कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता का संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार को शव मिलने के बाद राजनीति गरमा गई। कोलकाता के काशीपुर इलाके में पार्टी कार्यकर्ता का सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान काशीपुर विधानसभा निवासी अर्जुन चौरसिया (27) के रूप में हुई है

पुलिस ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया का शव घोष बागान इलाके में एक सुनसान इमारत में लटका मिला। वहीं, भाजपा ने इसे हत्या बताते हुए इसके लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया है। भाजपा नेताओं ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। इस घटना के बाद पार्टी ने कोलकाता में शाह के स्वागत समारोह के सभी कार्यक्रमों को भी रद कर दिया है। प्रदेश भाजपा की ओर से एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर बंगाल से दोपहर में कोलकाता लौटने के बाद गृह मंत्री अमित शाह मृतक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने उनके घर भी जा सकते हैं।

विदित रहे कि अमित शाह गुरुवार से बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं और आज दोपहर में कोलकाता लौटने पर यहां पार्टी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ वे सांगठनिक बैठक भी करने वाले हैं। उनके दौरे के बीच भाजपा कार्यकर्ता की मौत की घटना से एक बार फिर बंगाल में राजनीति गरमा गई है। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि शाह, जो राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं, आज दोपहर चौरसिया के आवास का दौरा करेंगे।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, वह एक कुशल पार्टी कार्यकर्ता थे। हमने आज सुबह उन्हें मृत हालात में पाया। बता दें कि उत्तर कोलकाता के काशीपुर का रहने वाला अर्जुन चौरसिया

भारतीय जनता पार्टी युवा मंडल मोर्चा के वाइस प्रेसिडेंट थे।

भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि शाह पार्टी कार्यकर्ता की मौत की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। उन्होंने इस घटना के बाद कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर अपना भव्य स्वागत रद करने के लिए भी पार्टी नेताओं को कहा है।इधर, भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा, इस घटना के लिए पार्टी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस को मामले की जांच करने दें। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!