Breaking News :
>>नर्सिंग अधिकारियों को दो सप्ताह के अंदर मिलेगी नियुक्ति>>स्कैम सेंटर में बंधक बनाए गए 48 भारतीयों समेत 215 विदेशी नागरिकों को कराया गया मुक्त >>नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ का टीजर जारी, 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म >>सीएम धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना को दी श्रद्धांजलि >>प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी >>यूपी बोर्ड परीक्षा आज से हुई शुरु, परीक्षा का कुशल संचालन के लिए लखनऊ में बनाया गया केंद्रीय कंट्रोल रूम >>27 फरवरी तक चलने वाले दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू>>क्या आप भी पेट संबंधी बीमारियों से हैं परेशान, तो इन पांच योगासनों की मदद से पा सकते हैं आराम >>फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार>>चैंपियंस ट्रॉफी 2025- रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया >>जौनसार बावर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, विद्यालय जा रही छात्राओं से मुलाकात कर आगामी परीक्षाओं के लिए दी शुभकामनाएं >>पीएम से सराहना देवभूमि के लिए गौरव की बात- रेखा आर्या>>राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ‘मन की बात’>>दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी विधानसभा में निभाएंगी विपक्ष के नेता की भूमिका, गोपाल राय ने की औपचारिक घोषणा>>एक्शन से भरपूर विज्ञापन में साथ दिखे सलमान खान और ऋतिक रोशन, यूजर्स दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रिया >>प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है – सीएम धामी>>अलग अंदाज में खेलना चाहते हैं होली, तो इन जगहों के बारे में जानिए जहां की होली है दुनियाभर में प्रसिद्ध >>आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले का मंच तैयार, भारत और पाकिस्तान की टीमें आज होंगी आमने-सामने >>यूसीसी को लेकर भ्रामक तथ्यों के प्रचार पर स्पष्टीकरण एवं कानूनी चेतावनी>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साइकिल रैली से दिया मतदाता जागरुकता का संदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली नगर निगम चुनाव : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने जिन सीटों पर प्रचार किया उनमें से 10 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2022, गुरुवार, देहरादून। दिल्ली नगर निगम चुनाव में यद्यपि भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई, लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार किया, उनमें से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे पूर्व भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी धामी का सदुपयोग किया था। हिमाचल में धामी ने कई जनसभाओं के साथ ही पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जन संपर्क अभियान में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री धामी की धमक साफ तौर पर देखने को मिली

उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में इस साल की शुरुआत में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की। यही नहीं, राज्य गठन के बाद से हर विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक भी धामी ने इस चुनाव में तोड़ दिया। इसके बाद धामी भाजपा के एक नए युवा चेहरे के रूप में उभरे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस छवि को देखते हुए दिल्ली में भाजपा ने, खासतौर से पर्वतीय बाहुल्य सीटों को ध्यान में रखकर उन्हें चुनाव प्रचार अभियान में जिम्मेदारी दी। इस भूमिका में मुख्यमंत्री धामी खरे उतरे। मुख्यमंत्री ने मुख्यतया पटपडग़ंज, मंडावली, छतरपुर, यमुना विहार व आसपास की सीटों पर प्रचार किया। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जहां-जहां प्रचार के लिए गए, उन्हें सुनने के लिए खासी भीड़ उमड़ी।

8 दिसम्बर 2022, बुधवार को आए नतीजों में मुख्यमंत्री धामी की धमक साफ तौर पर देखने को मिली है। मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की पटपडग़ंज, विनोद नगर एवं मंडावली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किए थे। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्यशियों ने जीत दर्ज की है। इसी तरह बुराड़ी, सादतपुर, यमुना विहार, विनोद मार्ग, द्वारका-ए, नजफगढ़, छावला, शाहदरा में भी भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

उत्तराखंड इकाई को सौंपी 20 सीटों पर मिली जीत

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्तराखंड इकाई को सौंपी 36 में से 20 सीटों और पर्वतीय मूल के 9 प्रत्याशियों में से 6 की जीत पर हर्ष जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों पर प्रवासियों से मिल रहे समर्थन का परिणाम है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिसका प्रत्याशी अधिक लोकप्रिय व योग्य होगा, वही दिल्ली का मेयर बनेगा, वह भाजपा का भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्तराखंड इकाई को कुल 36 सीटों पर जिम्मेदारी दी गई, इनमें से 20 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!