Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का मसूरी आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट का प्रथम बार मसूरी विधानसभा क्षेत्र आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अद्वितीय विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित सालावाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहन आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस भाव के साथ शीर्ष नेतृत्व ने मुझे पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए मैं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक स्तर पर निरंतर कार्य करता रहूंगा। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर डॉ. मुखर्जी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक विधान’ का नारा केवल एक राजनीतिक विचार नहीं था, बल्कि यह भारत की एकता और संप्रभुता की मूल भावना थी, जिसे जनता ने पूरे मन से स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा यदि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है, तो उसका श्रेय उन महापुरुषों को जाता है, जिन्होंने अपने विचार, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से इस विचारधारा को सींचा। भट्ट ने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रीय भावना, एक समरसता और एकता की प्रतीक संस्था है। यही भाव जब संगठन के कार्यों में झलकता है, तो जनता का अटूट विश्वास प्राप्त होता है। ऐसे भाव के साथ जो दल कार्य करता है, वही जनता के दिलों में स्थान बनाता है।। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा।

अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ है जब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा। यह इस बात का प्रतीक है कि उनके प्रति शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का अपार विश्वास है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट का संगठन के प्रति समर्पण, परिश्रम और त्याग ही है, जिसके चलते उन्हें दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी को दोबारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो यह उसकी कार्यकुशलता, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण होता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को समर्पित था। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और जीवनपर्यंत राष्ट्रहित के लिए संघर्ष किया। मंत्री जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ‘एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ के सिद्धांत को लेकर चले और कश्मीर को भारत की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि आज केंद्र सरकार ने उनके सपनों को साकार करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है। उन्होंने कहा कि जिस जनसंघ की स्थापना डॉ. मुखर्जी ने की थी, उसी विचारधारा पर चलते हुए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। मंत्री ने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अंशुल चावला के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तलवार भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राज्यमंत्री कैलाश पंत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, निरंजन डोभाल, आरएस परिहार, पूनम नौटियाल सहित पार्षद, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!