Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य है और जनता के साथ ही स्वयं कांग्रेस को इसका भान है। उन्होंने घोषणा पत्र जारी करने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ और चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के उनके नारे का उत्तराखंड में क्या हुआ। कौशिक ने यह भी कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी, तुष्टीकरण और शुक्रवार की छुट्टी की बात करने वाली कांग्रेस अब उत्तराखंडियत का ढोंग रच रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस जो वादे कर रही है, उसकी उलट तस्वीर टिकट वितरण में दिखी है। कांग्रेस ने पहले दो महिलाओं को टिकट दिए और फिर काट दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड आकर 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने की बात करते है, जबकि छत्तीसगढ़ में एक सिलिंडर का दाम हजार रुपये है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में महंगाई व बेरोजगारी की बात कही, जबकि राजस्थान में महंगाई व बेरोजगारी की दर उत्तराखंड से कई गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने वैट हटाकर पेट्रोल, डीजल के दाम कम किए, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें ऐसा नहीं कर पाईं

मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस मलिन बस्तियों का मुद्दा उठा रही है, लेकिन उसने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। भाजपा ने मलिन बस्तियों को बचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में गैरसैंण को राजधानी घोषित करने के संबंध में लाए गए निजी बिल को कांग्रेस ने गिरा दिया। भाजपा ने सत्ता में आने पर जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेकर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। कांग्रेस के वादों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताए कि इन्हें पूरा करने को राजस्व कहां से आएगा।

उन्होंने कहा कि जिस भू-कानून का वादा कांग्रेस कर रही है, उसके लिए भाजपा पहले ही कमेटी बना चुकी है। कमेटी की संस्तुतियों के अनुसार यह कानून बनेगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा तय प्रक्रिया के अंतर्गत इसके लिए प्रयास कर रही है। भाजपा के बागियों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सभी से बातचीत जारी है। यदि सफलता नहीं मिली तो एक-दो दिन में निष्कासन की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टिपत्र भी अंतिम चरण में है, जो एक-दो दिन में जनता के सामने आएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!