Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- “पोस्टल मतों में धांधली के आरोप कांग्रेस की बौखलाहट”

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून। भाजपा ने पोस्टल वैलेट में कांग्रेस के आरोपों को शिरे से ख़ारिज करते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नतीजे आने से पहले कांग्रेस असहज और घबराई हुई है। इसी लिए अपनी खराब स्तिथि को देखते हुए अब तमाम तरह के बयान और आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। निर्वाचन आयोग ने राज्य में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया है और दिव्यांग तथा बुजुर्गों के मत के लिए भी बेहतर व्यवस्था की थी, लेकिन कांग्रेस को किसी न किसी तरह बस अपनी सुविधा के अनुसार मीन मेख निकालने की आदत है। मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कभी ईवीएम तो कभी पोस्टल बैलेट, पोलिंग या अन्य तरह से मशीनरी के दुरूपयोग जैसे आरोप लगाकर कांग्रेस हताशा में है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस इस समय भ्रामक स्तिथि से गुजर रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत खुद मुख्यमंत्री की दौड़ में बने रहने को लेकर समर्थन जुटाओ अभियान में जुटे हैं तो प्रीतम सिंह पार्टी के घोषणा पत्र के ऑपरेशन में लगे है तो वही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अब पोस्टल वैलेट का नया राग अलाप रहे हैं। किसी को मतगणना तक सब्र नहीं है। हालांकि जिस तरह से बौखलाहट कांग्रेस में दिख रही है उससे उसे हार का डर सता रहा है। मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कॉंग्रेस कि बौखलाहट से साफ़ जाहिर है कि उन्होंने अपनी हार का अंदेशा हो चुका है इसलिए वह मनगणंत कहानिया रचने मे लगे हैं । लेकिन उत्तराखंड की जनता ने स्पष्ट कर दियाा है कि उन्हें डबल इंजन की ही सरकार चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!