Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, “जिसको कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट केजरीवाल दे देते हैं, वो जेल जरूर जाता है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2022, सोमवार, नई दिल्ली दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और कट्टर बेईमानी को भाजपा पुरजोर तरीके से उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि ये स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास जनता के प्रश्नों के कोई उत्तर नहीं है।

‘जिसे केजरीवाल देते हैं ईमानदारी का सर्टिफिकेट वो जरूर जाता है जेल’

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अगर आप ईमानदार हैं तो जो जनता प्रश्न पूछ रही है उसका उत्तर आप दे दीजिए। 24 घंटे बाद उत्तर में आया एक ट्वीट और उसमें भी वही अनर्गल बातें। इसलिए हमने सोचा कि जनता के जो सवाल हैं, वो पुन: आपके समक्ष रखें और ये दिखाऐ कि आप छोटे भ्रष्टाचारी नहीं हैं, ये भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बना रहे हैं।

गौरव भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मनीष सिसोदिया कहते हैं, मैं झुकुंगा नहीं। अरविंद केजरीवाल खुद ही सिसोदिया को कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते हैं। आजकल जिसको कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट केजरीवाल दे देते हैं, वो जेल जरूर जाता है। विवेचना के बाद आप कानून के सामने झुकेंगे भी और आपका भ्रष्टाचार भी रुकेगा।

भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है : मनीष सिसोदिया

इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इसके बदले में सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद कर देंगे।

सिसोदिया ने ट्वीट में लिखा कि भाजपा को मेरा जवाब है, मैं महाराणा प्रताप का वंशज व एक राजपूत हूं। मैं अपना सिर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों और साजिश करने वालों के आगे नहीं झुकूंगा। मेरे खिलाफ सभी मामले झूठे हैं। जो आप चाहते हैं वह कर लो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!