Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया, ‘पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से कर रही है कई कार्यक्रम आयोजित’

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2023, शनिवार, देहरादून। आम बजट की खूबियां बताने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पांच फरवरी को देहरादून आएंगे। वह प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में भाग लेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी। उन्होंने कहा कि बजट की उपयोगी जानकारी जन-जन तक दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी संगठन की टीम प्रदेश के जिलों व मंडल स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवी व समाज के अन्य वर्गों के बीच बजट आधारित गोष्ठियों में शामिल होंगे।

एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी के जोशीमठ आगमन को राजनैतिक पर्यटन बताया और श्री बद्री विशाल के दरबार में उनके कभी दर्शन को नहीं आने पर कटाक्ष किया। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर आए हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उनकी अनियमितताओं को नकारा नहीं है। जो एक प्रक्रिया की कमी बताई गई है, उसका निपटारा शीघ्र हो जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता ने कांग्रेस से पहले ही दोनों हाथ जोड़ दिये हैं। वे क्षमा याचना यात्रा भी निकाल लें, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करने वाली है । भट्ट ने कहा कि जोशीमठ को लेकर वैज्ञानिक रिपोर्ट का सभी को इंतजार है। यह पहली विस्थापन नीति है जो प्रभावित लोगों के सुझावों पर बनी है। थोड़ी विस्थापन के लिए स्थान विशेष की दिक्कत है और कुछ लोग अपनी भूमि भी नहीं छोड़ना चाहते है लिहाजा दोनों स्थानों की भूगर्भीय रिपोर्ट का इंतजार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!