Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता पर फिर बोला हमला, कहा ‘बंगाल की जनता बदलाव के लिए आतुर है और उन्होंने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया’

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 फ़रवरी 2021, बुधवार। बंगाल का किला फतह करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार से एक बार फिर राज्य के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने दो जगहों से दो और परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ दो जनसभाओं को भी संबोधित किया था।

बुधवार सुबह नड्डा ने खड़गपुर के हरियातारा ग्राम पंचायत में ‘चा-चक्र’ (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहे। नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर फिर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता बदलाव के लिए आतुर है और उन्होंने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। बंगाल में अब अन्याय ज़्यादा दिन नहीं चलेगा, चुनाव के बाद ममता बनर्जी को जाना होगा। नड्डा ने कहा, ‘जो मां, माटी, मानुष के नाम पर जीत कर आते हैं वो लोग तानाशाही, तोलाबाजी व तुष्टीकरण करते हैं। गरीब किसान भाई जिनके विकास के बारे में सोचना चाहिए था उनके लिए कुछ नहीं किया गया। जिस तरीके से गरीब भाईयों के साथ यहां अन्याय हुआ है ये ज़्यादा दिन नहीं चलेगा। आगे चुनाव आएगा, ममता जी को जाना होगा।’

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि मई में चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और बंगाल भी भाजपा शासित अन्य राज्यों की तरह विकास के नए रास्ते की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के शासन में तृणमूल ने राज्य को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। यहां की संस्कृति को भी नष्ट कर दिया। राज्य में सिर्फ भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तानाशाही, तोलाबाजी व तुष्टीकरण का बोलबाला है।

उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही हम इन सभी चीजों से बंगाल की जनता को मुक्त कराएंगे। साथ ही कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं को सरकार बनते ही तेज गति से लागू किया जाएगा। राज्य के 70 लाख से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पिछला बकाया भी दिया जाएगा, जिसका वादा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!