Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

तेलंगाना : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए किया रोड मैप तैयार

21 जुलाई से शुरू होगा ‘पल्ले गोसा-भाजपा भरोसा’ कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। तेलंगाना में केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार किया है। राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वह 21 जुलाई से ‘पल्ले गोसा-भाजपा भरोसा’ के नाम से 15 अलग-अलग जगहों पर मोटरसाइकिल रैली निकालेगी। पार्टी केसीआर सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी और लोगों को भाजपा की केंद्र सरकार के कामों से अवगत कराएगी। 

भाजपा 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

भाजपा के तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग ने कहा, ‘भाजपा 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और उसके लिए बूथों को मजबूत करने का कार्यक्रम चल रहा है। आने वाले दिनों में 30 केंद्रीय मंत्री भी तेलंगाना आएंगे।’ उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।यही वजह है कि तेलंगाना के लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया।

भाजपा के तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग ने आगे जोर दिया कि हैदराबाद में हाल ही में संपन्न हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का भी तेलंगाना पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा क्योंकि इससे तेलंगाना में पार्टी के नेताओं और कैडर के बीच अगले चुनावों में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से मुकाबला करने के लिए विश्वास का स्तर बढ़ा।

‘पल्ले गोसा-भाजपा भरोसा’

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय और लगभग 30 अन्य वरिष्ठ नेताओं के 21 जुलाई से शुरू होने वाली ‘पल्ले गोसा-भाजपा भरोसा’ कार्यक्रम रैली में शामिल होने की संभावना है।
  • तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय 30 अन्य नेताओं के साथ जागरूकता रैली में हिस्सा लेंगे।
  • प्रजा संग्राम यात्रा का तीसरा चरण 2 अगस्त से शुरू होगा।
  • यात्रा में करीब 1000-2000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
  • संग्राम यात्रा में पहले दिन तीन-चार सौ लोग शामिल होते हैं।
  • नेता गांवों में समस्याओं का पता लगाने के लिए बाइक रैलियों का आयोजन करेंगे और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में जाने के लिए एक प्रमुख नेता की योजना बनाई गई है।

तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और करीमनगर से सांसद बंडी संजय ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक दिन गिने-चुने हैं। टीआरएस में कई एकनाथ शिंदे हैं। उन्होंने एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘सीएम केसीआर को कैसे पता चलता है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क्या होता है। आप राज्य के मुख्यमंत्री हैं। आप जो कह रहे हैं कि भाजपा के पास कोई रणनीति नहीं है तो अगर कोई रणनीति नहीं है तो वह 18 राज्यों में सत्ता में कैसे है। सीएम जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह बहुत शर्मनाक है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!