Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

BJP ने मिशन-2024 पर किया काम शुरू

चम्पावत की तर्ज पर बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2022, शनिवार, देहरादून।भाजपा ने अब मिशन 2024 पर काम शुरू कर दिया है। लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में पाँचों सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित कर पार्टी इसी के अनुरूप रणनीति पर कदम बढ़ा रही है।

विधानसभा उप चुनाव चम्पावत की तर्ज पर रणनीति तैयार करने का आह्वान

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर सभी 70 सीटों के लिए रणनीति तैयार करने को कहा है। विशेषकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव में चम्पावत के लिए जिस तरह पार्टी ने कारगर रणनीति तैयार की थी, उसी तरह की रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव में भी अमल में लाई जाएगी।

लोकसभा चुनाव में अभी यद्यपि डेढ़ वर्ष का समय शेष है, लेकिन उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार इस क्रम में पिछले दो दिन दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ दो चरणों में बैठक कर अब देहरादून लौट आए हैं।

सूत्रों के अनुसार इन बैठकों में वर्ष 2024 के चुनाव की रणनीति के साथ ही प्रदेश संगठन की नई टीम को लेकर मंथन किया गया। बैठक में तय किया गया कि लोकसभा चुनाव में विधानसभावार रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसके लिए चम्पावत उप चुनाव का ही फार्मूला प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अमल में लाया जाएगा। इस उप चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 93 प्रतिशत मत पाकर बड़ी जीत हासिल की थी।

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को संगठन के पुनर्गठन के क्रम में सरकार से समन्वय कर आगे बढऩे को कहा है। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी में अधिकांश नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। संगठन से हटने वाले पार्टी नेताओं को सरकार में अहम दायित्व दिए जा सकते हैं।

शुक्रवार शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव चम्पावत उप चुनाव की तर्ज पर लड़ेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि चम्पावत में BJP ने बूथ प्रबंधन पर फोकस किया था और एक-एक बूथ की जिम्मेदारी कई वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं को दी गई थी। पार्टी इसी चम्पावत माडल के आधार पर चुनाव की तैयारी कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!