Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी करेंगे भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय का लोकापर्ण

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस कार्यालय का लोकार्पण होने जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालय का भी आनलाइन लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार की शाम ही पहुंच गए। लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन होगा।

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय के साथ गुरुवार को प्रदेश के जिन सात जिलों के जिला कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान होना सुनिश्चित है, उनमें संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बागपत, राय बरेली और जाैनपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों के कुछ पार्टी पदाधिकारी भी लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं।

नए क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण के बाद गरीब कल्याण जनसभा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नए कार्यालय के मिटिंग हाल में एक बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और क्षेत्रीय, जिला व महानगर पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके लिए आधे घंटे का समय निर्धारित है।

भाजपा कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय और फंड आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाती है, समय-समय पर कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहता है, फंड की कमी नहीं है। केवल कार्यालय का पक्ष ही ऐसा था, जिसमें पार्टी कुछ स्थानों पर कमजोर पड़ती थी क्योंकि वहां उसका अपना कार्यालय नहीं था। इन जिलों में पार्टी कार्यालय किराये के भवन में चलता था। ऐसे में वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उन्होंने यह निर्णय लिया कि क्षेत्रीय और जिला स्तर पर पार्टी का अपना कार्यालय बनाया जाए। इसी क्रम में गोरखपुर में भी नए क्षेत्रीय कार्यालय और प्रदेश के सात जिलों में जिला कार्यालय का निर्माण हुआ है। शुक्रवार को लोकार्पण के बाद प्रदेश के सभी छ: भाजपा क्षेत्रों और सभी 75 जिलों में भाजपा का अपना क्षेत्रीय व जिला कार्यालय हो जाएगा।

भाजपा की जिला व महानगर टीम करेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार की सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी की सांस्कृतिक टोली द्वारा उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा। वहां से वह सकिंट हाउस जाएंगे, जहां भाजपा की जिला व महानगर टीम स्वागत करेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का सुबह 11 बजे नए क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचने का कार्यक्रम है। जहां लोकार्पण से पहले क्षेत्र के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी ने लिया लोकार्पण और जनसभा की तैयारियों का जायजा : खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में बने गोरखपुर के नए क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम और उसके बाद वहां होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे मौके पर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें कार्यालय के व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, विधायक प्रदीप शुक्ला, विपिन सिंह व श्रवण निषाद, डा. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीताशु सिंह आशु, राहुल श्रीवास्तव, डा. बच्चा पांडेय नवीन आदि मौजूद रहे।

जानिए कैसा होगा नए क्षेत्रीय कार्यालय का परिसर

नए क्षेत्रीय कार्यालय का परिसर 1100 वर्गफीट में है। इसमें से 5100 वर्गफीट में चार तल के भवन का निर्माण किया गया है। पूरा कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। भूमि तल पर जिला और महानगर अध्यक्ष व उनकी टीम को बैठने के लिए स्थान दिया गया है। प्रथम तल पर क्षेत्रीय कार्यालय बनाया गया है, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष और उनकी टीम को बैठने की जगह दी गई है। इस तल पर आइटी की टीम भी बैठेगी। एक छोटा कान्फ्रेंस रूम भी इस तल पर है, जिसमें महत्वपूर्ण बैठकों के लिए बनाया गया है। दूसरे तल पर एक बड़ा हाल है, जिसमें 500 कार्यकर्ताओं के एक-साथ बैठने की व्यवस्था है। तीसरा तल पर गेस्ट हाउस बनाया गया है। इस तल पर रसोईघर भी है। सभी तल पर जाने के लिए लिफ्ट भी लगाई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!