Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने के अभियान से जुड़ने की दी नसीहत

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं से बूथ को मजबूत करने के अभियान से जुड़ने की नसीहत दी। बुधवार को शक्ति केंद्र स्‍तर तक के कार्यकर्ताओं को

वर्चुअली संबोधित करते राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी जरूरी है और इसका रास्‍ता बूथ से होकर गुजरता है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्‍तर पर भाजपा की आत्‍मा बन जाएं। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर पिछले लोकसभा चुनाव तक प्रत्‍येक चुनाव में उत्‍तराखंड की जनता ने भाजपा का साथ दिया है।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के अगुआई में उत्‍तराखंड उत्‍तरोत्‍तर प्रगति कर रहा है। विकास की इस धारा को आगे बढ़ाने के लिए राज्‍य की जनता एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत देगी।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हमारा गौरव हैं। ये दुनिया ने देख लिया। चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान करते हुए नड्डा ने कहा की भाजपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही विकास योजनाओं को जन-जन तक ले जाएं और लोगों के बताएं कि आज सबसे ज्यादा योजनाएं अगर किसी सरकार ने बनाई और चलाई हैं तो वह भाजपा की सरकार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!