Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्ड

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ भाजपा के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने खोला मोर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका। ७ फ़रवरी, २०२० (शुक्रवार)। गुरुकुल महाविद्यालय प्रबंध सभा में हक को लेकर दो गुटों में तनाव बरकरार है। इस मामले में भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य अधिष्ठाता कक्ष के बाहर धरने में बैठ गए। उन्होंने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि उन्हीं के इशारे पर यह सब हो रहा है। प्रशासन और पुलिस ने विधायक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक विधायक धरने पर ही बैठे रहे। जबकि एक गुट के सदस्य अधिष्ठाता कक्ष में बैठे हैं।

गुरुकुल महाविद्यालय प्रबंध सभा में कब्जे को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। 2018 में गुरुकुल महाविद्यालय प्रबंध सभा के तत्कालीन सभा प्रधान योगेंद्र सिंह ने अंतरंग सभा की बैठक में हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री सभा के पद से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद विधायक कोर्ट चले गए। अभी न्यायालय से इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

मामले में 2019 में तत्कालीन सभा प्रधान ने सर्वसम्मति से शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को उप प्रधान नियुक्त किया था। बुधवार को दोनों गुटों में इसे लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि एक गुट ने मंगलवार रात मुख्य अधिष्ठाता बलवंत सिंह के नाम का बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया और कक्ष में कब्जा कर दिया। अब दोनों पक्ष खुद को सही बताकर महाविद्यालय प्रबंध सभा में अपनी हकदारी जता रहे हैं। गुरुवार सुबह हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य अधिष्ठाता कक्ष के बाहर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

उनका कहना है कि कक्ष में काबिज दूसरे गुट को बाहर किया जाए। उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर आरोप लगाया कि यह सब उनके ही इशारे पर किया जा रहा है। वहीं दूसरे गुट के मंत्री सभा यशपाल सैनी, उप मंत्री अनिल का कहना है कि स्वामी यतीश्वरानंद और बलवंत सिंह चौहान का यहां से कुछ भी लेना देना नहीं हैं। एसडीएम कुश्म चौहान और सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल का कहना है कि दोनों पक्षों को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

यह है विवाद 

2019 में गुरुकुल महाविद्यालय प्रबंध सभा की अंतरंग सभा की बैठक में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को उप प्रधान बनाने के बाद सभा ने सर्वसम्मति से हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को निष्कासित करते हुए यशपाल सैनी को मंत्री सभा बना दिया था। बाद में खुद को मंत्री सभा बताते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने उप निबंधक फर्म सोसायटी एंड चिट्स रोशनाबाद को शिकायती पत्र दिया। साथ ही, न्यायालय में भी मामला चला। तब से आए दिन दोनों पक्ष खुद को सही बताते हुए महाविद्यालय में जोर आजमाइश में रहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!