Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा उर्फ के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं से कि मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 16 जनवरी 2025, देहरादून। भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा उर्फ (बंटू भाई) के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं से मुलाकात की।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सौरभ थपलियाल को महानगर देहरादून के महापौर का प्रत्याशी बनाया है। सौरभ थपलियाल से मेरा परिचय बहुत पहले से है, वह मेरे छोटे भाई की तरह है और मैं उम्मीद रखता हूँ कि आपके द्वारा आने वाले समय में हमारे अधिवक्ता भाइयों के लिए हर समस्या का निवारण करते हुए उनके साथ खड़े रहेंगे, साथ ही हमारे कचहरी परिसर में छोटी-छोटी समस्यायें हैं, वह आपके द्वारा दूर की जाएगी। देहरादून बार एसोसिएशन आपके साथ है।

कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास ने भी सभी अधिवक्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल देहरादून में कई कार्यों को लेकर एक नए विजन के साथ उतरे हैं, उनका मात्र एक ही उद्देश्य रहेगा कि वह महानगर देहरादून में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान कर सकें और आप सबके सहयोग से यह साकार हो पाएगा कि देहरादून महानगर स्वच्छ हरित दून एवं नशा मुक्त देहरादून हो सके।

कार्यक्रम में भाजपा में प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने सभी अधिवक्ता भाइयों का अभिनंदन अभिवादन करते हुए कहा कि मुझे लगता है कई अधिवक्ता भाई बहिनें मेरे कॉलेज समय के सहयोगी रहे हैं, आप सबके सहयोग से मैं कॉलेज समय में भी डीएवी कॉलेज का अध्यक्ष बना था और आज मुझे उम्मीद लगती है कि आप सबके प्यार स्नेह और आशीर्वाद से मैं महानगर देहरादून का सेवक बन सकूँ। आपके द्वारा जितनी भी समस्यायें कचरी परिसर में हैं, मैं समय पर इनको दूर करने का काम कर सकूँ। साथ ही अपने अधिवक्ता भाइयों को जल्दी से नए चैंबर दिलाने में मदद कर सकूँ। मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार समाज में कार्य के दम पर रही है, आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी नई योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण हेतु आपके साथ खड़ी है। मुझे विश्वास है अपने सभी अधिवक्ता भाई बहनों पर कि आपका आशीर्वाद मुझे पूर्ण रूप से प्राप्त होगा और हमारे भाजपा के सभी प्रत्याशियों को आप अपने-अपने वार्डों में जीत दर्ज करायेंगे ताकि भाजपा का मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ हम कार्य कर सकें।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भी सभी अधिवक्ता भाइयों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में अधिवक्ता गण राजवीर, भानु प्रताप, अनिल बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, चिन्नी भाई, अनिल पंडित, जितेंद्र नेगी, आदित्य चौहान, कुलदीप कुल्लड़, तिलक राज, कुलदीप बुटोला, विनय गोयल, तिलक राज, सचिन गुप्ता, अशोक वर्मा, साक्षी शंकर आदि सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!