Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा नेतृत्व ने चलाया अनुशासन का चाबुक, जानिए क्या है पूरा मामला ?

  • पहली बार किसी मेयर पर भाजपा प्रदेश संगठन इतना सख़्त, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई को थमाया सख्त कारण बताओ नोटिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, ऋषिकेश। अपनी ही पार्टी के पार्षदों से अनबन और मंडलाध्यक्ष से समन्वय हीनता ने मेयर अनिता ममगाई को बैकफुट पर ला दि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने या है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने इस सिरफुटौव्वल को गंभीरता से लेते हुए मेयर अनिता ममगाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने हफ्ते भर में जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निगम गठन और मेयर की ताजपोशी के बाद से ही सुलग रही मतभेदों की आग आखिरकार भड़क गई है।

प्रदेश भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने अनिता ममगाई को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण माँगा है। गंभीर पहलू ये है कि पहली बार किसी मेयर को प्रदेश संगठन ने इतने सख्त लहजे में पत्राचार किया है।

आरोप है कि मेयर अनिता ममगाई की ओर से आंतरिक कलह को मीडिया में उछालने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

प्रदेश संगठन ने मेयर को सुचिता का पाठ पढ़ाते हुए कहा है कि पार्टी में रहते हुए किसी भी घटना को समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचारित प्रसारित करना भाजपा की धारा 25 (घ) का उल्लंघन है। साथ ही ऐसा कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

प्रदेश महामंत्री ने पत्र जारी कर आगाह किया है कि मेयर अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के भीतर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अधोहस्ताक्षरी को भी भेजें। यदि तय अवधि में मेयर की ओर से जवाब न मिला तो माना जायेगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। ऐसे में पार्टी संगठन मेयर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।

[box type=”shadow” ]जानिए क्या है मामला

कुछ महीने पहले एक दर्जन से अधिक भाजपा पार्षदों ने संगठन को एक शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें आरोप लगाए गए थे कि मेयर पार्टी पार्षदों को नजरअंदाज करती हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी न सुन विपक्षी पार्षदों को तरजीह दी जाती है।

पार्टी पार्षदों और मेयर की संवादहीनता यहाँ तक पहुँच गई कि समाचार पत्रों में सुर्खियाँ पाने लगे। शिकायती पत्र में कहा गया कि मेयर की अनदेखी के कारण न सिर्फ विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं बल्कि पार्टी में खेमेबंदी भी सतह पर आ गई है।

शिकायत का संज्ञान लेने के बाद प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलदीप कुमार ने ऋषिकेश का दौरा भी किया और अपने स्तर से विवाद की पड़ताल की। इसी कड़ी में नोटिस जारी किया गया है।

मेयर नगर निगम ऋषिकेश अनिता ममगाईं ने कहा, “मुझे संगठन की और से कोई भी नोटिस नहीं मिला है। यह संगठन एवं उनके बीच का मामला है। वह भाजपा पार्टी के लिये सच्चे सिपाही की तरह काम कर रही है।”[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!