Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

एनडीए की तरफ से भाजपा नेता विजय सिन्हा बिहार विधानसभा के स्पीकर पद के लिए हुए निर्वाचित

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2020, बुधवार। बिहार के संसदीय इतिहास में अरसे बाद विधानसभा अध्यक्ष पद का आज चुनाव हो रहा है। सत्ता पक्ष के विजय सिन्हा के मुकाबले महागठबंधन की ओर से अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी बनाकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया गया है। स्पीकर का चुनाव सदन में बहुमत का खेल है। जिस गठबंधन के पास ज्यादा विधायकों की संख्या होगी, उसकी जीत तय है। इस हिसाब से राजग उम्मीदवार विजय सिन्हा की जीत सुनिश्चित है। राजग के पास लोजपा एवं निर्दलीय को मिलाकर 127 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के पास मात्र 110 विधायक हैं। ओवैसी की पार्टी ने अभी अपना स्टैंड साफ नहीं किया है। ऐसे में दोनों गठबंधनों में फासला बड़ा है। फिर भी 51 साल बाद होने जा रहा यह चुनाव दिलचस्‍प बन गया है।

मंगलवार, 24 नवंबर देर रात तक ग्रांड एलायंस डेमोक्रेटिक फ्रंट के संयोजक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक होती रही। हालांकि सबने माना कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमामय होता है। इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। किंतु किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका। आखिर में एआइएमआइएम के विधायकों ने निर्णय लेने का अधिकार असदुद्दीन ओवैसी को सौंप दिया है। एआइएमआइएम के प्रदेश अध्‍यक्ष ने स्‍पीकर के चुनाव के ऐन पहले सदन में कहा कि स्‍पीकर पद के लिए सर्वसम्मितति बनाने की जो परिपाटी रही है, उसे बरकरार रखना चाहिए। वॉइस वोटिंग शुरू की गई। मगर  विपक्ष की आपत्ति के बाद प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा कि जो पक्ष में है वह खड़े हो जाएं। विपक्ष गुप्त मतदान पर अड़ा। मगर प्रोटेम स्‍पीकर जीतन राम मांझी ने कहा कि गुप्त मतदान का कोई प्रावधान नहीं है।सदन में सीएम नीतीश कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी की उपस्थिति पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी  यादव ने आपत्ति जताई। इसपर प्रोटेम स्पीकर बोले जो सदन के सदस्य हैं, वही मतदान में शामिल होंगे।नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के नाते सदन में रह सकते हैं वोट में भाग नही लेंगे। प्रोटेम स्पीकर ने व्यवस्था दी कि जो सदन की सदस्यता की शपथ ले चुके हैं वही मत प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

 विधानसभा में मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू

प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि दूसरे सदन के सदस्य वोट नहीं करेंगे। विपक्ष सीक्रेट वोटिंग पर अड़ा, तेजस्वी ने प्रोटेम स्पीकर मांझी से कहा- ये सरकार चोर दरवाजे से बनी है। राजग के सदस्य मत विभाजन के लिए अपनी सीट पर खड़े हो गए हैं, लेकिन विपक्ष अभी भी हंगामे पर उतारू है। प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि अगर विपक्ष के पास सदस्यों की पर्याप्त संख्या है तो खड़े होकर मत विभाजन प्रक्रिया में शामिल हों और परंपरा का निर्वहन करें। उन्होंने सभा वेश्म में खड़े विपक्ष के सदस्यों से आग्रह किया कि अपनी सीट पर जाएं और चुनाव शांति से संपन्न हो जाने दें।

तेजस्वी ने प्रोटेम स्पीकर के समक्ष जनादेश चोरी का आरोप लगाया। विपक्ष लगा रहे नारे-सदन से बाहर जाओ-सदन से बाहर जाओ। कानून के जानकार सुभाष कश्यप ने विपक्ष के विरोध को खारिज किया। कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों का रहना गैर संवैधानिक नहीं है। यह प्रोटेम स्पीकर के विवेक पर निर्भर करता है कि वह अनुमति देते हैं  या नहीं ।

श्री विजय कुमार सिन्‍हा बिहार विधान सभा के स्‍पीकर निर्वाचित हुए

जीतनराम मांझी ने सदस्‍यों को शांत करा पांच मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्‍थगित की। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही सीएम की उपस्थिति पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने फिर सवाल उठाए । लेकिन प्रोटेम स्‍पीकर ने कहा कि नीतीश कुमार सदन के नेता हैं। उनकी मौजूदगी होनी चाहिए। स्‍पीकर चुने जाने के बाद वे ही अध्‍यक्ष को कुर्सी तक लेकर जाएंगे। प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए फिर से गिनती कराई ।  जो खड़े हैं, उनकी गिनती हो रही है। विपक्ष के सदस्‍य जो बैठे हैं, उनकी भी गिनती हो रही है। बता दें कि ध्‍वनि मत से फैसला नहीं होने पर सदस्‍य  खड़े होकर पक्ष में मत दे रहे हैं।

प्रोटेम स्‍पीकर जीतन राम मांझी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्‍न होने की घोषणा की। मतों की गिनती पूरी हो गई है। सदस्‍यों से  आसन पर बैठने का अनुरोध किया। कहा वोटिंग हो चुका है। कहा : हां के पक्ष में 126 और ना के पक्ष में 114 वोट पड़े । हां के पक्ष में बहुमत है। श्री विजय कुमार सिन्‍हा बिहार विधान सभा के स्‍पीकर निर्वाचित हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!