Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
राजनैतिक-गतिविधियाँ

ओवैसी के बयान पर बोले भाजपा नेता- जूते भी खाएंगे, कागज भी दिखाएंगे

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) लेकर विरोध और समर्थन के सुर लगातार जहरीले होते जा रहे हैं। इस बीच अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान से सियासत गरमा दी है। सोम ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सीएए और एनआरसी पर दिए बयान का जवाब देते हुए कहा है कि मनमानी की तो कागज भी दिखाएंगे और जूते भी खाएंगे।

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि उनके बयान ‘कागज नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली’ का कोई फायदा नहीं है। यदि आपको देश में रहना है तो सरकार जो कागज कहेगी आपको दिखाने होंगे। यदि ओवैसी का कहना है कि सीने कम पड़ जाएंगे, गोली सीने पर खाएंगे तो मैं यही कहना चाहता हूं कि वह जूते खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे।

बता दें कि एआइएमआइएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के कुर्नूल की एक जनसभा में सीएए और एनआरसी पर कहा था कि ‘मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे कि मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है जिसे सरकार नहीं समझ सकती।’ ओवैसी के इस बयान पर भाजपा विधायक संगीत सोम की प्रतिक्रिया ने नई बहस छेड़ दी है।

उत्तर प्रदेश के सरधना विधायक संगीत सोम सोमवार को मेरठ के गांव पबरसा में पुरानी विद्युत लाइन ठीक करने और नई लाइन का उद्घाटन करने गए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चीन में मुस्लिम महिलाओं के लिए बुर्का प्रतिबंधित है। बुर्का आतंकवाद को बढ़ावा देता है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से बुर्के पर भी बैन होना चाहिए। संविधान महिलाओं को कैद नहीं, सम्मान से जीने का अधिकार देता है।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने देश के संविधान के प्रति वफादार है और उसका पालन करता-कराता है, लेकिन हिंदुस्तान में कानून का विरोध करने वाले देश की भलाई के लिए कुछ सोच भी नहीं सकते। भाजपा विधायक ने कहा कि भारत जैसा खुशहाल देश दुनिया में नहीं है। इस खूबसूरती को कायम रखने के लिए कानून का पालन तो करना ही पड़ेगा।

संंविधान नहीं मानते तो इस्तीफा दे दो

भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जब भी अपना मुंह खोलते हैं, देश के खिलाफ ही बोलते हैं। अगर, देश इतना ही बुरा है तो वह कहीं और जाकर बस जाएं। इसी देश के संविधान के आधार पर ही ओवैसी सांसद हैं। संविधान में यकीन नहीं है तो सांसद पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते। लोगों को बेवकूफ बनाने की जरूरत नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!