Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गोरखपुर में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर की हत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार, गोरखपुर। गुलरिहा के नरायणपुर में शुक्रवार की रात भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधान पद के दावेदार बृजेश सिंह जनसंपर्क कर रात में 11 बजे बाइक से मेडिकल कालेज रोड स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे समर्थकों व परिवार के लोगों ने मेडिकल कालेज में हंगामा शुरू कर दिया। फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी शांत कराने में लगे रहे। चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

नरायनपुर गांव के पूर्व प्रधान 52 वर्षीय बृजेश सिंह का मेडिकल कालेज रोड पर मोगलहा के पास आवास है।ग्राम प्रधान की सीट अनारक्षित होने पर इस बार दावेदार थे। नामांकन करने के लिए बृजेश ने पर्चा भी खरीद लिया था। शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब गांव में जनसंपर्क करने के बाद बृजेश बाइक से मोगलहा स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हमलावर ने गांव के बाहर घेरकर बृजेश के सीने व सिर में गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोग गंभीर हाल में मेडिकल कालेज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंचे स्वजन, रिश्तेदार व समर्थकों ने लचर कानून-व्यवस्था व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर उपस्थित पुलिस और अधिकारियों ने सभी को बड़ी मुश्किल से शांत किया और हत्‍यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्‍वासन दिया। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि अभी फौरी तौर पर कुछ कहना मुश्किल है। पर पुलिस लगी हुई है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। अभियुक्‍त पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!