Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

तीन तलाक समेत आज बिल होंगे पेश

Parliament Session: तीन तलाक समेत आज कई बिल होंगे पेश, हंगामे के पूरे आसार

 नई दिल्ली,संसद का सत्र सरकार के लिए आज बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार लोकसभा में आज तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) समेत कई अहम विधेयकों को पेश करेगी। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद सत्र के पहले ही दिन इस विधेयक का मसौदा पेश किया था। चर्चा के बाद बिल को पारित किए जाने की संभावना है।

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने लोकसभा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटा से एससी-एसटी, ओबीसी वर्ग को फायदा नहीं मिलने के मुद्दे पर स्थग्न प्रस्ताव दिया है।

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने लोकसभा में सोनभद्र (यूपी) में आदिवासियों और दलितों के खिलाफ अपराध में वृद्धि पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की सांसद सरोज पांडे, अजय प्रताप सिंह ने ‘एक देश-एक चुनाव’ और ‘जनसंख्या वृद्धि और उससे जुड़ी समस्याओं पर’ पर राज्ससभा में जीरो आवर नोटिस दिया।

एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण ने राज्यसभा में देशभर के स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश की उम्र संबंधी विसंगतियां को लेकर जीरो आवर नोटिस दिया है।

संसद के मौजूदा सत्र को दस दिनों के लिए बढ़ाने की सरकार की पूरी तैयारी को देखते हुए विपक्षी पार्टियों ने इसी अनुरूप अपनी साझा रणनीति बनाई है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्षी दलों के नेताओं की अलग-अलग बैठक में अहम मुद्दों पर अपने दलों की एकजुटता और समन्वय पर जोर दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!