Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ का बड़ा खुलासा, कहा- ‘तीन मंत्री नहीं लेना चाहते थे मंत्री पद की शपथ’

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने गत जुलाई माह में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के दौरान तीन विधायकों हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज और यशपाल आर्य की नाराजगी और मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण न करने पर अड़ने की बात सार्वजनिक कर दी, जिससे अब तक भाजपा इन्कार करती आ रही थी।

मार्च 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नेतृत्व में नौ विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। कांग्रेस की एक अन्य विधायक मई 2016 और यशपाल आर्य वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज वर्ष 2014 में कांग्रेस से भाजपा में आए थे। भाजपा ने कांग्रेस पृष्ठभूमि के नेताओं से किया वादा निभाया और सभी को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया।

मार्च 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जब उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल में ठीक आधे, पांच मंत्री इन्हीं में से बनाए गए। इनमें यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल व रेखा आर्य शामिल थीं। इनमें से महाराज व हरक सिंह रावत वरिष्ठता के नाते खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार कर रहे थे, लेकिन इन्हें मौका नहीं मिला।

जब जुलाई में भाजपा नेतृत्व ने युवा चेहरे के रूप में पुष्कर सिंह धामी को सरकार की कमान सौंपने का निर्णय लिया, तब कांग्रेस पृष्ठभूमि के तीन विधायकों की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। तब भी यह चर्चा चली थी कि कुछ विधायक शपथ लेने को तैयार नहीं थे। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद सभी ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली।

बुधवार को विधायक काऊ ने अब तक पर्दे के पीछे चलती रही सियासत को सार्वजनिक तौर पर जाहिर कर दिया। उन्होंने कहा कि जुलाई में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन हुआ और पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने तो तीन वरिष्ठ साथी हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज व यशपाल आर्य मंत्री पद की शपथ नहीं लेना चाहते थे। उमेश शर्मा काऊ के अनुसार, तब उन्होंने (काऊ ने) राष्ट्रीय नेतृत्व के कहने पर मध्यस्थ की भूमिका निभाई और राष्ट्रीय नेतृत्व से तीनों की बात कराई थी। जिसके परिणामस्वरूप मामला सुलझ गया और तीनों विधायकों (हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज व यशपाल आर्य) ने मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही उनके मंत्रालयों में भी इजाफा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!