Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
देश

यूपी में बड़ा हादसा: ट्रक ने मारी बस में टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 सितम्बर 2022, शनिवार, बाराबंकी। लखनऊ बहराइच हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बस का पहिया बदल रहे चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंभीर हालत में दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। यह बस नेपाल से गोवा जा रही थी।

थाना रामनगर के ग्राम महगूपुर में यह सड़क दुर्घटना शनिवार भोर 3:30 बजे हुई। जब बस का पहिया पंचर हो गया और चालक बस खड़ी करके पहिया बदल रहा था। बस पर कुल 60 यात्री सवार थे। यह सभी नेपाल से गोवा जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया आठ लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो यात्रियों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

यह हादसा रामनगर और मसौली सीमा के पास हुआ, दोनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। सुबह तक वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारू किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि बस के अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से वापस नेपाल भेजा जा रहा है।

मृतकों के नाम : नेपाल देश के बांके जिला के थाना धामपुर अंतर्गत विनोना राप्ती सुरारी निवासी प्रेम थारू, डांग जिला के तुलसीपुर थाना अंतर्गत ग्राम बिंदापुर निवासी चक्र बहादुर बली और एक अज्ञात जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घायलों के नाम : डांग जिला के तुलसीपुर निवासी कृष्णा, बांके जिला के धामपुर रावती सुरारी निवासी चंद्र बहादुर रावत, बर्दिया जिला के थाना रामपुर निवासी रीता कुमारी थारू, बांके जिला के धामपुर थाना के रपती सुकटी निवासी अमर बहादुर, रुकुम जिला के फलंग थाना के सोलावान निवासी काली बहादुर, तनाऊ जिला के डुमरी थाना क्षेत्र निवासी हरिभरन।

मामूली घायल : बांके जिले के धामपुर निवासी सुनील थारू, विजय थारू, हरियोगी, सलयन जिला के घुईयां बेरी निवासी पदमा राणा, कल बहादुर राणा, बांके जिले के धामपुर निवासी मनोज तनाव जिला के डूंगरी थाना क्षेत्र निवासी हरि शरण और मनमति कौर शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी : पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने इस हादसे में घायल बस सवार यात्रियों की जानकारी देने अथवा लेने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिनमें 9454417464 और 9454403067 नंबर शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!